ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Children Day Speech Hindi: 14 नवंबर बाल दिवस स्पीच:– आसान भाषण + निबंध आइडिया!

On: नवम्बर 13, 2025 9:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
Children Day Speech Hindi: 14 नवंबर बाल दिवस स्पीच:– आसान भाषण + निबंध आइडिया!
Join WhatsApp Group

Children Day Speech Hindi  14 November: हर साल पूरे देश में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सबसे पहले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर इसे मनाया गया था। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। उनका मानना था कि बच्चे आने वाला भविष्य हैं। बाल दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस मौके पर स्कूल में डांस, खेल, डिबेट और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Children Day Speech Hindi 

बाल दिवस के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ शानदार और आसान स्पीच लेकर आए हैं, जिसे याद कर आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज में सुना सकते हैं।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

बाल दिवस पर स्पीच: Children Day Speech

नमस्ते दोस्तों… आज हम बाल दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। ये दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ये बच्चों के अधिकार और उनकी शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने का दिन है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए। बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा।

बच्चों से बेहद प्यार करते थे नेहरु

आज हम बाल दिवस मना रहे हैं। ये दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है। वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे और मानते थे कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हमें बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए हर बच्चे को शिक्षा और बराबरी का मौका देना चाहिए। आइये हम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करें।
नमस्ते आप सभी को।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

आज बाल दिवस है और ये सिर्फ एक उत्सव ही नहीं बल्कि संदेश है कि हर बच्चे को समान अवसर, शिक्षा प्यार और सुरक्षा मिलनी चाहिए। हमें इस बात को याद रखना चाहिए कि बच्चे ही आने वाले कल के नेता हैं। हमें ये भी सोचना चाहिए कि हम अपने अंदर के बच्चे को कैसे जिंदा रखें कि वह जिज्ञासा, सीखने की ललक और मुस्कुराने का कारण बने।

माननीय प्रधानाचार्य जी…

आज बाल दिवस के अवसर पर हम सब एकत्रित हुए हैं। ये दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment