ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gita Mahotsav 2025: दुर्योधन से सुरेश वाडेकर तक, गीता महोत्सव में खास आकर्षणों की भरमार

On: नवम्बर 12, 2025 9:16 अपराह्न
Follow Us:
Gita Mahotsav 2025: दुर्योधन से सुरेश वाडेकर तक, गीता महोत्सव में खास आकर्षणों की भरमार
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Gita Mahotsav 2025)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार महाभारत सीरियल के दुर्याेधन पुनीत इस्सर, प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर, पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल, कवि हरिओम पंवार खास आकर्षण होंगे। यही नहीं साध्वी पूर्णिमा भी अपने धार्मिक भजनों से माहौल में भक्ति रस भरेंगी।

इन सभी सितारों का महोत्सव में पहुंचना तय हो चुका है जिसके साथ ही इनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। अधिकतर कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में तैयार किए जा रहे मुख्य मंच पर ही होंगे।

Gita Mahotsav 2025: सितारे बिखेरेंगे कला का जादू

महोत्सव में हर बार फिल्म व अध्यात्म जगत के सितारे अपनी-अपनी कला का जादू बिखेरते हैं। इस बार भी ऐसे 20 सितारों के नाम पर मंथन किया गया है जिनमें से ये नाम तय किए जा चुके हैं।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के अनुसार महोत्सव शुरू होने से पहले पूरी रूपरेखा तय हो जाएगी। केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि कुछ अन्य कलाकारों को भी बुलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले एक से दो दिन में सभी कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है।

पूनम दीदी बिखेरेंगी भक्ति रस

साध्वी पूर्णिमा को पूनम दीदी के नाम से भी जाना जाता है। वे प्रख्यात भक्ति गायिका हैं। उनका जीवन ईश्वर के प्रति भक्ति और सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कई भक्ति गीत गाए हैं और ईश्वर की उपस्थिति को जीवंतता से व्यक्त किया है। अपनी इसी कला का जादू वे गीता महोत्सव में बिखेरेंगी और भजनों के जरिये अध्यात्म की बयार बहाएंगी।

कोल्हापुर के रहने वाले सुरेश वाडेकर एक भारतीय पार्श्वगायक हैं। हिंदी और मराठी फिल्मों के अलावा अनेक भोजपुरी, कोंकणी और ओड़िया गाने भी गा चुके हैं।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

पुनित इस्सर निभा चुके दुर्योधन की भूमिका

अभिनय की दुनिया में बीआर चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में दुर्योधन की भूमिका निभा चुके हैं और उनकी इसी से बड़ी पहचान भी है। वे सलमान खान की अभिनीत फिल्म गर्व का भी निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने कई रामायण से संबंधित नाटकों में अभिनय किया है जिनमें उनकी ओर से निर्देशित और अभिनीत जय श्री राम-रामायण नामक एक ब्रॉडवे-शैली का संगीत नाटक भी शामिल है।

इस नाटक में वे रावण की भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य नाटकों और रामलीला में भी रामायण से संबंधित किरदार निभाए हैं। गीता महोत्सव में भी उनकी टीम की ओर से रामायण का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने महोत्सव में खास प्रस्तुति दी थी।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment