ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Electric buses: नारायणगढ़ और कालका के लिए चलाई दो इलेक्ट्रिक बसें, इतना होगा किराया

On: नवम्बर 12, 2025 8:45 अपराह्न
Follow Us:
Electric buses: नारायणगढ़ और कालका के लिए चलाई दो इलेक्ट्रिक बसें, इतना होगा किराया
Join WhatsApp Group

अंबाला (Electric buses)। नारायणगढ़ और कालका मार्ग पर रोडवेज अधिकारियों ने दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। यह इलेक्ट्रिक बसें एक दिन में दो फेरे लगा रही हैं। कुछ समय पहले रोडवेज ने एक इलेक्ट्रिक बस को कालका मार्ग पर ट्रायल के लिए चलाया था। इन दोनों मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के चलने से लोगों में खुशी है। इलेक्ट्रिक बस में छावनी से शहजादपुर का किराया 65 रुपये, नारायणगढ़ का किराया 90 रुपये है और कालका का किराया 120 रुपये रखा गया है।

रोडवेज अधिकारी इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने के लिए लोकल के अलावा दूसरे जिलों में भी बसों का संचालन शुरू किया है, जिससे लोगों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिल सके। पिछले सप्ताह अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें आई थीं। विभाग की और तीन इलेक्ट्रिक बसों मोहडी, नन्हेडा और यमुनानगर मार्ग पर लगाया है। दो दिन पहले ही दो इलेक्ट्रिक बसों को नारायणगढ़ और कालका मार्ग पर संचालन किया।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

Electric buses: अंबाला सिटी से नारायणगढ़

अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 5:30 बजे इलेक्ट्रिक बस नारायणगढ़ के लिए संचालन कर रही है जो 6:15 पर अंबाला छावनी बस स्टैंड से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा रही है। दोपहर 1:20 बजे अंबाला सिटी से 2 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ पहुंच रही है।

अंबाला सिटी से कालका

अंबाला सिटी बस अड्डे से सुबह 5:50 बजे इलेक्ट्रिक बस कालका के लिए रवाना हो रही है जो 6:30 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से जीरकपुर होते हुए पिंजौर और कालका पहुंच रही है। दोपहर को 1:30 बजे अंबाला सिटी 2:10 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से कालका के लिए रवाना हो रही है।
नारायणगढ़ और कालका मार्ग पर दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment