ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कुरुक्षेत्र से विश्व में फैलेगा गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का संदेश, 25 नवंबर को होगा भव्य कार्यक्रम

On: नवम्बर 12, 2025 8:00 अपराह्न
Follow Us:
कुरुक्षेत्र से विश्व में फैलेगा गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का संदेश, 25 नवंबर को होगा भव्य कार्यक्रम
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को ज्योतिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां से श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य तौर पर पहुंचेंगे। सिख संगत, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, भाजपा नेता और अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के लिए मंथन किया।

इसके लिए लघु सचिवालय में बुधवार देर सायं की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि कार्यक्रम धर्म और आस्था के साथ जुड़ा है। इसलिए सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी स्तर पर कोई चूक और कमी न रहे। भाजपा से भी कार्यकर्ता और नेता मर्यादा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

एक नवंबर से किए जा रहे कार्यक्रम

भारती ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350 वें शहीदी दिवस को लेकर एक नवंबर से कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू किया गया था। एक नवंबर को पंचकूला में विशाल रक्तदान शिविर लगाकर 350 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और 24 नवंबर तक 350 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इससे युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा, तीन नवंबर को श्री गुरुतेग बहादुर जी के जीवन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में तीन लाख 50 हजार युवाओं ने भाग लिया।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

इसके अलावा आठ नवंबर को सिरसा, 11 नवंबर को पिंजौर, 14 नवंबर को फरीदाबाद, 18 से यमुनानगर सढ़ौरा से नगर कीर्तन यात्राएं पूरे प्रदेश का भ्रमण करने के उपरांत 24 नवंबर को गुरु साहिब की पवित्र भूमि में एकत्रित होंगी और 25 नवंबर को ज्योतिसर में शहीदी दिवस मनाया जाएगा।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए ज्योतिसर के नजदीक करीब 200 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। कार्यक्रम में सारा टे्रफिक नेशनल हाईवे 152डी से होकर कार्यक्रम में पहुंचेगा। इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गई है।

सिख संग्रहालय बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि धर्मनगरी की इसी धरा पर सबसे ज्यादा गुरु साहिब के चरण पड़े। इसलिए इस पवित्र भूमि का चयन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को मनाने के लिए किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर के रूप में मनाया जाएगा।

व्हाट्सएप पर 'No' लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट | whatsapp-no-reply-scam-cyber-fraud-alert-police-warning-safety-tips
व्हाट्सएप पर ‘No’ लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

इस कार्यक्रम को पूरी मान मर्यादा व रहत के साथ मनाने के लिए ही सिख संगत का सहयोग लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से जिले में विश्व स्तर का एक सिख संग्रहालय बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment