ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Indian Kabaddi team: पूजा नरवाल ढुल भारतीय कबड्डी टीम में चयनित, गांव में खुशी

On: नवम्बर 12, 2025 7:40 अपराह्न
Follow Us:
Indian Kabaddi team: पूजा नरवाल ढुल भारतीय कबड्डी टीम में चयनित, गांव में खुशी
Join WhatsApp Group

कैथल (Indian Kabaddi team)। गांव पाई की बेटी पूजा नरवाल ढुल ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। पूजा के चयन की खबर मिलते ही गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और पूजा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Indian Kabaddi team: पूजा नरवाल टीम में चयनित

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा के पति संदीप ढुल ने बताया कि 17 से 24 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन होगा। इसमें पूजा नरवाल ढुल भारतीय टीम में लेफ्ट रेडर के रूप में खेलेंगी और वह भारतीय रेलवे की ओर से हिस्सा लेंगी।

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

संदीप ने बताया कि पूजा पिछले एक वर्ष से गांधीनगर साई कैंप में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम में स्थान मिला है। परिवार और गांव के लोगों को गर्व है कि पूजा देश की वरिष्ठ महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनी हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भारतीय टीम विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक देश के नाम करेगी। टीम 14 नवंबर को बांग्लादेश रवाना होगी।

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

गांव पाई कबड्डी टीम के कोच शमशेर शेरी और ग्रामीणों ने कहा कि पूजा नरवाल ढुल ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से गांव, जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनके चयन से गांव की अन्य बेटियों में भी खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह जागा है। ग्रामीणों ने पूजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment