ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vande Bharat train: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत को मिला यात्रियों का साथ, 400 सीटें बुक

On: नवम्बर 12, 2025 7:20 अपराह्न
Follow Us:
Vande Bharat train: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत को मिला यात्रियों का साथ, 400 सीटें बुक
Join WhatsApp Group

अंबाला (Firozpur-Delhi Vande Bharat train)। फिरोजपुर से नई दिल्ली के बीच 10 नवंबर से चली नई वंदे भारत को यात्रियों का साथ मिलने लगा है। ट्रेन की वीरवार को सीटों के आरक्षण का आंकड़ा 400 तक पहुंच गया, हालांकि अभी भी 162 सीटों के बुक होने की अवधि यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

ऐसे में अब यात्री वंदे भारत में सफर करने लगे हैं, हालांकि अभी इन यात्रियों में दिल्ली जाने वाला व्यापारी वर्ग शामिल है क्योंकि अब उन्हें शताब्दी सहित अन्य वंदे भारत पकड़ने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं आना पड़ता।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि वंदे भारत के संचालन से बठिंडा और पटियाला से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। इसके अलावा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से भी यात्री ट्रेन में सवार होने लगे हैं। उम्मीद है कि आगामी दिनों में यह वंदे भारत पूरी यात्री संख्या के साथ चलेगी।

यात्रियों में उत्साह

फिरोजपुर से चलने के बाद वंदे भारत का पहला ठहराव बठिंडा स्टेशन पर है, इसके बाद ट्रेन धूरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत रेलवे स्टेशनों पर ठहरती है। वंदे भारत में अधिकांश बुकिंग बठिंडा, पटियाला और अंबाला से हो रही है जबकि आगामी रेलवे स्टेशनों पर अभी कुछ ही संख्या में यात्री ट्रेन में सवार हो रहे हैं।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

Vande Bharat train में 562 सीट

ट्रेन नंबर 26462 फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत को आठ कोच के सहारे संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या में कमी के चलते प्राथमिक तौर पर रेलवे ने यह फैसला किया है, हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ते ही ट्रेन को 12 या फिर 16 कोच लगाकर संचालित किया जाएगा।

मौजूदा समय में वंदे भारत एक्सप्रेस में सात एसी चेयरकार और एक कोच एग्जिक्यूटिव श्रेणी का है। प्रत्येक एसी चेयरकार कोच में 72 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी के कोच में 58 सीटें हैं। एसी चेयरकार में अभी 151 के करीब सीटें खाली हैं जबकि एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 11 सीटें खाली हैं।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment