ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले में हाईस्कूलों की संख्या बढ़ेगी, माध्यमिक होंगे अपग्रेड

On: November 12, 2025 6:30 PM
Follow Us:
Yamunanagar News: यमुनानगर जिले में हाईस्कूलों की संख्या बढ़ेगी, माध्यमिक होंगे अपग्रेड
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar News)। जिले में राजकीय उच्च विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है। इसके लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। विभाग ने विद्यालय अपग्रेड करने के लिए सभी जिलों से उनके माध्यमिक विद्यालयों की जानकारी मांगी है।

विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। वहीं, निदेशालय ने विद्यालय अपग्रेड करने की रिपोर्ट बनाने के लिए प्रारूप जारी किया है। निदेशालय के आदेशों के बाद जिले के सभी अधिकारी इसमें जुट गए हैं।

Yamunanagar News: विद्यालय अपग्रेड करने की योजना

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि निदेशालय की ओर से माध्यमिक विद्यालय अपग्रेड करने की योजना है। इसके लिए निदेशालय ने अपग्रेड करने के लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों की सूची मांगी है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। दो दिन में रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों अपग्रेड करने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र में निदेशालय ने अपग्रेड के लिए माध्यमिक विद्यालयों का ब्योरा मांगा है। वहीं, ब्योरा देने के लिए निदेशालय की ओर से प्रोफार्मा भी दिया गया है। अधिकारियों को प्रोफार्मा के अनुसार ही स्कूलों की जानकारी देनी होगी।

इस प्रफोर्मा में विद्यालय की भूमि, कमरों, विद्यार्थियों की संख्या, दो स्कूलों के बीच दूरी, कमरों की संख्या सहित अन्य श्रेणी बनाई गई है। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिन में यह रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं, जिला शिक्षा सदन कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

यदि सब कुछ सही रहा तो जल्द ही जिले में उच्च विद्यालयों की संख्या बढ़ जाएगी। बता दें कि जिले में कुल 916 स्कूल हैं। इसमें 111 वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च विद्यालय शामिल हैं। प्राथमिक पाठशालाओं की संख्या 594 और माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 215 है। विद्यालय अपग्रेड होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ पहुंचेगा। विद्यालय अपग्रेड होने से ज्यादा सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को होगी।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

अपग्रेड के लिए शर्तें

शिक्षा निदेशालय के प्रारूप में स्कूल अपग्रेड के सभी बिंदु दिए गए हैं। इसके लिए विद्यालय में कमरों की संख्या 14 होनी चाहिए। विद्यार्थियों की संख्या छठी से आठवीं तक 210 होनी चाहिए। इसके अलावा स्कूल में टीजीटी के स्वीकृत पद, कार्यरत टीजीटी, रेशनलाइजेशन टीजीटी पद, रिक्त टीजीटी पदों की जानकारी देनी होगी।

वहीं, माध्यमिक से उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दूरी पांच किलोमीटर होनी का मानक तय किया गया है। स्कूल दो एकड़ भूमि में बना होना चाहिए। वहीं, पांच किलोमीटर में चल रहे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नौवीं व दसवीं में विद्यार्थियों की संख्या व विद्यालय का नाम प्रोफार्मा में भर कर देना होगा। यह प्रोफार्मा पूरा करने के लिए अधिकारियों के पास दो दिन का समय है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment