ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

CJP vs AGP: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मैदान में उतरी ‘ऑगी जनता पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ा मीम वॉर

On: मई 23, 2026 1:18 अपराह्न
Follow Us:
CJP vs AGP: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मैदान में उतरी 'ऑगी जनता पार्टी', सोशल मीडिया पर छिड़ा मीम वॉर
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ 23 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। CJP vs AGP: इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी अजीब है, यहां कब कौन सी चीज गंभीर विमर्श का हिस्सा बन जाए, कहा नहीं जा सकता। कुछ समय पहले अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने व्यंग्य के तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) बनाई थी, जिसे युवाओं का खूब साथ मिला। लेकिन अब इस कहानी में ट्विस्ट आ गया है। CJP के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए मैदान में उतर चुकी है ‘ऑगी जनता पार्टी’ (AGP)। बचपन में टेलीविजन पर दिखने वाली ऑगी और कॉकरोच की यह जंग अब पूरी तरह से राजनैतिक रूप ले चुकी है। इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) पर दोनों ही धड़ों के समर्थक आपस में भिड़े हुए हैं और एक-दूसरे पर तीखे मीम बाण छोड़ रहे हैं।

CJP के पीछे ‘झाड़ू’ का हाथ? AGP ने खंगाली कुंडली

ऑगी जनता पार्टी सिर्फ मजाक-मस्ती तक सीमित नहीं दिख रही, बल्कि उसने बकायदा CJP के राजनैतिक जुड़ाव पर गंभीर सवाल दागने शुरू कर दिए हैं। अपने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में AGP ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के पुराने बैकग्राउंड को खंगालते हुए दावा किया कि उनके तार आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हैं। सबूत के तौर पर साल 2024 का एक पुराना मैसेज भी री-पोस्ट किया गया है, जिसमें अभिजीत बोस्टन जाने से पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का शुक्रिया अदा कर रहे थे। उस पोस्ट में दीपके ने लिखा था कि दूरी भले ही कितनी भी हो, लेकिन ‘आप’ के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं होगी। AGP इसी मुद्दे को लेकर CJP को घेर रही है कि यह कोई निष्पक्ष मंच नहीं बल्कि एक तय एजेंडा है। CJP vs AGP

ओजीपी का आक्रामक मैनिफेस्टो

इस नई नवेली ओगी जनता पार्टी (OJP) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर डालें तो इनका एजेंडा बेहद लाउड एंड क्लियर नजर आता है। पार्टी का एकमात्र और सबसे बड़ा मकसद है- ‘हर तरह के कॉकरोच का खात्मा।’ वेबसाइट पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि चाहे किसी भी साइज या किसी भी प्रजाति का कॉकरोच हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह पूरी मुहिम भले ही एक कार्टून शो की थीम पर आधारित हो, लेकिन भारतीय सोशल मीडिया स्पेस में यह इस समय सटायर यानी कड़े व्यंग्य का सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है।

वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स | vivo-x-fold-6-india-launch-date-specifications-price
वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स

युवाओं के कॉकरोच बनने पर कसा तंज

पार्टी ने अपने एक और पोस्ट के जरिए देश के युवाओं की मानसिकता पर सीधा प्रहार किया है। भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए इस हैंडल ने लिखा कि जिस मुल्क की पहचान कभी वीरों की तलवारों की धार से होती थी, वहां के युवा आज खुद को गर्व से ‘कॉकरोच’ कहलवा रहे हैं। पोस्ट में इसे ‘पीक अनएम्प्लॉयमेंट’ यानी बेरोजगारी के चरम स्तर का साइड इफेक्ट बताया गया है। इस तीखे तंज के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग जहां इसे शुद्ध मनोरंजन और सटीक व्यंग्य मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह ऑनलाइन पोलराइजेशन (ध्रुवीकरण) का एक नया और खतरनाक रूप है।

कुर्ता-पायजामा में ‘ऑगी’

इस पूरी वर्चुअल नौटंकी के बीच OJP ने खुद को सिर्फ मीम्स तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि जमीनी मुद्दों को छूने की कोशिश भी की है। पार्टी ने बकायदा एक ‘एनिमल राइट्स मैनिफेस्टो’ (पशु अधिकार घोषणापत्र) जारी किया है, जिसमें छह सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इस घोषणापत्र में देश के आवारा पशुओं के मुफ्त इलाज, सख्त क्रूरता विरोधी कानून, नए शेल्टर होम बनाने और उन्हें गोद लेने के अभियानों को तेज करने का वादा किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जारी किए गए पोस्टर में कार्टून कैरेक्टर ऑगी को सफेद कुर्ता-पायजामा पहनाकर नेताओं वाले अंदाज में जानवरों के बीच खड़ा दिखाया गया है।

NEET पेपर लीक पर भी घेरा

इसके अलावा, देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में भी इस डिजिटल पार्टी ने छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई है। ‘स्टूडेंट्स डिजर्व जस्टिस’ के नारों के साथ सोशल मीडिया पर बकायदा कैंपेन चलाया जा रहा है। सबसे मजेदार बात इस पार्टी का इंस्टाग्राम बायो है, जिसमें लिखा है- ‘हम किसी भी राजनैतिक दल द्वारा फंडेड नहीं हैं, कम से कम उस CJP की तरह तो बिल्कुल नहीं जो अमेरिका (USA) से ऑपरेट होती है।’ महज कुछ ही दिनों के भीतर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुकी यह पार्टी इस समय इंटरनेट यूज़र्स के लिए कौतूहल और बहस का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है।

फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स | festive-season-cyber-fraud-upi-scam-safety-tips-malware-alert
फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स

Realme Watch S5 भारत में लॉन्च: 20 दिन की बैटरी लाइफ और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आई नई स्मार्टवॉच

Cockroach Life Lessons: क्या सच में गाली है कॉकरोच? सिर कटने पर भी महीने भर जिंदा रहने वाले जीव के ये 5 गुण चौंका देंगे

ब्रेकिंग न्यूज़ और Trending News अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय | karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-moonrise-timings
करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now