ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dance Revolution Record: 6 दिन बिना रुके डांस! हंगरी गेमर ने DDR खेलकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

On: नवम्बर 7, 2025 9:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
Dance Revolution Record: 6 दिन बिना रुके डांस! हंगरी गेमर ने DDR खेलकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Join WhatsApp Group

Dance Revolution Record non-stop dancing: वीडियो गेम के दीवाने तो बचपन में हम सब थे। खेलते-खेलते घंटे उड़ जाते थे, पता ही नहीं चलता था। लेकिन एक शख्स ने इतना लंबा गेम खेला कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इस गेमर ने लगातार 144 घंटे वीडियो गेम खेला।

144 घंटे का डांस मैराथन Dance Revolution Record

हंगरी का ये गेमर पॉपुलर डांसिंग गेम डांस डांस रेवोल्यूशन को 144 घंटे तक लगातार खेलता रहा और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया। रिकॉर्ड बनाने वाले गेमर का नाम स्जाबोल्क्स सेपे है, उम्र 34 साल, गेमिंग में ग्रासहॉपर के नाम से फेमस।

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

दो रिकॉर्ड एक साथ तोड़े

सेपे ने सिर्फ सबसे लंबा वीडियो गेम मैराथन ही नहीं, रिदम गेम कैटेगरी में भी सबसे लंबा मैराथन का टाइटल जीता। उन्होंने 2015 में अमेरिकी गेमर कैरी स्विडेकी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 138 घंटे 34 सेकंड खेला था।

सपना था नंबर 1 बनना

हंगेरियन गेमर सेपे ने गिनीज को इंटरव्यू में बताया, “कैरी स्विडेकी की उपलब्धि जानने के बाद से सोचता था कि दशक पहले उन्होंने इतना लंबा सेशन कैसे किया। हर स्किल पर मेहनत की और नंबर-1 बनने की ठान ली। हर मैराथन में खुद से कहता – ये सबका सपना होना चाहिए।”

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

पहले के रिकॉर्ड भी हैं उनके नाम

सेपे नए प्लेयर नहीं। उनके नाम कई रिकॉर्ड पहले से:
नारुतो गेम सबसे लंबा मैराथन: 28 घंटे, 11 मिनट, 32 सेकंड
पहेली गेम सबसे लंबा: 32 घंटे, 32 मिनट, 32 सेकंड
रेसिंग, सिमुलेशन गेम और ग्रां टूरिस्मो 7 में 90 घंटे (2023)
इस बार डांस डांस रेवोल्यूशन को चैलेंज किया और पूरे 6 दिन तक लगातार डांस करते रहे।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment