ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali 2025 Date: 20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, जानें धनतेरस से भाई दूज तक का पूरा कैलेंडर!

On: सितम्बर 10, 2025 5:34 अपराह्न
Follow Us:
Diwali 2025 Date: 20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, जानें धनतेरस से भाई दूज तक का पूरा कैलेंडर!
Join WhatsApp Group

Diwali 2025 Date, (दिवाली 2025 की तारीखें) : भारत का सबसे चमकदार पर्व दिवाली 2025 पांच दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर में कार्तिक मास की अमावस्या पर होने वाली यह उत्सव धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है। हर दिन का अपना खास महत्व और परंपरा है। इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मुख्य दिवाली होगी। आइए जानते हैं दिवाली 2025 की सही तारीखें और पांच दिनों का पूरा कैलेंडर।

दिवाली 2025 की तारीख

इस बार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मुख्य दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा होगी। इस दिन शाम को मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा होगी। कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे खत्म होगी। ज्योतिषियों के मुताबिक, प्रदोष और निशीथ काल में पूजा के कारण 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाई जाएगी।

दिवाली के 5 दिन का कैलेंडर

धनतेरस 2025

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

18 अक्टूबर 2025, शनिवार को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। लोग सोना, चांदी या बर्तन खरीदते हैं, जो समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक है।

नरक चतुर्दशी 2025

19 अक्टूबर 2025, रविवार को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली होगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन से घर की सफाई और दीप जलाने की शुरुआत होती है।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

लक्ष्मी पूजा 2025

मुख्य दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को होगी। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। दीपक जलाकर अंधेरे पर उजाले और बुराई पर अच्छाई की जीत मनाई जाती है। यह दिन भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी का भी प्रतीक है।

गोवर्धन पूजा 2025

21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को गोवर्धन पूजा या अन्नकूट होगा। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है और लोग तरह-तरह के व्यंजन बनाकर भोग लगाते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

भाई दूज 2025

23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, और भाई उपहार देते हैं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment