ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

दीवाली धमाका! Oppo Reno 14 5G का Diwali Edition लॉन्च

On: सितम्बर 24, 2025 2:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
दीवाली धमाका! Oppo Reno 14 5G का Diwali Edition लॉन्च, डिज़ाइन देखकर रह जाएंगे दंग!
Join WhatsApp Group

Oppo Reno 14 lounch see feachers: देश में इस समय दीवाली की धूम मची हुई है। हर तरफ लोग उत्साह के साथ शॉपिंग में जुटे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट पर साल की सबसे बड़ी सेल शुरू हो चुकी है।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है। स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो इस त्यौहारी सीजन में धमाल मचाने जा रही है। ओप्पो अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को अब एक खास दीवाली लुक में पेश करने जा रहा है।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

Oppo Reno 14 5G का Diwali Edition

ओप्पो ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने नए Oppo Reno 14 5G का Diwali Edition लॉन्च करने जा रहा है। यह एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन होगा, जो खास तौर पर दीवाली के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X पर इस स्मार्टफोन का टीज़र शेयर किया है। टीज़र से फैंस में इस फोन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

डिज़ाइन में दीवाली की झलक

कंपनी ने Oppo Reno 14 5G Diwali Edition की पहली झलक दिखाई है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। टीज़र वीडियो में स्मार्टफोन का शानदार डिज़ाइन देखने को मिला है। फोन के रियर पैनल में मैट फिनिश के साथ गोल्डन मंडला-स्टाइल आर्टवर्क है, और नीचे की तरफ गोल्डन मोर का डिज़ाइन बनाया गया है। यह स्मार्टफोन पूरी तरह से दीवाली के रंग में रंगा हुआ है, जो इसे फेस्टिवल के लिए परफेक्ट बनाता है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

पुराने फीचर्स, नया लुक

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition में आपको सिर्फ नया लुक और डिज़ाइन मिलेगा, बाकी फीचर्स पुराने मॉडल जैसे ही होंगे। ओप्पो समय-समय पर अपने फैंस के लिए स्पेशल एडिशन लॉन्च करता रहता है। इससे पहले कंपनी ने Reno 12 Pro का Manish Malhotra Special Limited Edition पेश किया था, जिसमें कस्टमाइज़्ड बॉक्स और एक्सक्लूसिव वॉलपेपर्स दिए गए थे। इस बार भी फैंस को कुछ ऐसा ही सरप्राइज़ मिल सकता है।

Oppo Reno 14 5G के फीचर्स

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1256 × 2760 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर है। फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment