ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

यमुनानगर में डॉग टेरर खत्म, 50-60 कुत्ते एकसाथ होगी नसबंदी

On: नवम्बर 8, 2025 4:40 अपराह्न
Follow Us:
यमुनानगर में डॉग टेरर खत्म, 50-60 कुत्ते एकसाथ होगी नसबंदी
Join WhatsApp Group

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र से कुत्तों का आतंक खत्म करने को सप्ताह भर में नसबंदी और टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ कर जगाधरी में अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। जहां उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा। सप्ताह भर कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। यहां एक बार में 50 से 60 कुत्तों को रखने की व्यवस्था की गई है।

यमुनानगर में टीकाकरण के लिए टेंडर अलॉट

मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम द्वारा लावारिस कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए टेंडर अलॉट कर दिया है। टेंडर लेने वाली एजेंसी जल्द ही शहर से कुत्तों को पकड़कर उसकी नसबंदी व टीकाकरण करने का कार्य करेगी। इसके लिए एजेंसी प्रति कुत्ता 1500 रुपये खर्च लेगी। कुत्ता पकड़ने के बाद उसे अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में रखा जाएगा।

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

जहां उसकी नसबंदी व टीकाकरण करने के बाद एक सप्ताह तक उपचार दिया जाएगा। इससे नगर निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने से डॉग बाइट की घटनाएं कम होंगी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में बढ़ रही कुत्तों की संख्या पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए 7082410824 नंबर जारी किया है। कुत्ते पकड़वाने के लिए शहरवासी इस नंबर पर शिकायत कर सकते है।

कई बार रिकॉल करने के बाद लगा टेंडर

दरअसल, कई माह से कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। कई बार टेंडर रिकॉल किया गया। केवल एक ही फर्म ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। नियम अनुसार सिंगल बिड आने पर एजेंसी को वर्क अलॉट नहीं किया जा सकता। अब एजेंसी को टेंडर अलॉट किया गया है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण से करने से शहर में उनकी संख्या बढ़ने पर रोक लगेगी। वहीं, डॉग बाइट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

2015 में हुई थी 16170 कुत्तों की नसबंदी

नगर निगम द्वारा वर्ष 2015 में भी कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण कराया था। तब नगर निगम द्वारा 16170 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई थी। इस पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद नसबंदी नहीं हुई थी। कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी व डॉग बाइट की घटनाओं की लगातार शिकायतें मिलने पर नगर निगम सदन में कुत्तों की नसबंदी करने का प्रस्ताव पास किया था। जिसके बाद कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए टेंडर लगाया गया। अब शहरवासियों को कुत्तों के आतंक से निजात मिलेगी।

निगम के नंबर पर भेजे कुत्तों की फोटो

कुत्तों की समस्या से निजात दिलाते के लिए नगर निगम ने 7082410824 नंबर जारी किया है। शहरवासी इस नंबर पर कुत्ते पकड़वाने के लिए हर कार्य दिवस पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शिकायत कर सकते है। शहरवासी इस नंबर पर कुत्तों की फोटो, पत्ते सहित भेजे। ताकि टीम को कुत्तों तक पहुंचने में समस्या न हो।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment