ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Earthquake Alerts System: अब भूकंप से पहले मिलेगा अलर्ट, बस ऑन करें ये एंड्रॉयड सेटिंग

On: नवम्बर 26, 2025 6:19 पूर्वाह्न
Follow Us:
Earthquake Alerts System: अब भूकंप से पहले मिलेगा अलर्ट, बस ऑन करें ये एंड्रॉयड सेटिंग
Join WhatsApp Group

Earthquake Alerts System: भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है जिसे रोक पाना संभव नहीं है। खासकर दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं और अगर इनकी तीव्रता ज्यादा हो तो भारी नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में अगर कुछ सेकंड पहले ही भूकंप की चेतावनी मिल जाए तो कई लोगों की जानें बच सकती हैं। अच्छी खबर यह है कि आपके स्मार्टफोन में एक ऐसा फीचर मौजूद है जो भूकंप आने से पहले ही आपको अलर्ट भेज देता है। आगे जानिए इसकी पूरी जानकारी।

स्मार्टफोन बन रहे हैं और भी एडवांस Earthquake Alerts System

आज के स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेजिंग तक सीमित नहीं हैं। अब फोन में Android Earthquake Alerts System नाम का फीचर मिलता है, जो भूकंप का पता लगाकर पहले से चेतावनी भेज देता है। यह सिस्टम अब तक दुनियाभर में 2000 से ज्यादा भूकंप पहचान चुका है और करीब 790 मिलियन अलर्ट भेज चुका है।

गूगल ने इस फीचर को साल 2021 में लॉन्च किया था और अमेरिका के सभी 50 राज्यों और 6 क्षेत्रों में इसे सक्रिय कर दिया है। सिर्फ गूगल ही नहीं, साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने भी जून 2025 में अपना भूकंप अलर्ट सिस्टम पेश किया है, जिसे One UI 8 अपडेट में S, A और Z सीरीज के नए फोन में रोलआउट किया जा चुका है।

कैसे काम करता है Google Earthquake Alerts System?

जब आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन भूकंप की शुरुआती P-वेव महसूस करता है, तो वह तुरंत गूगल के सर्वर को अपनी लोकेशन और समय की जानकारी भेज देता है। इसके बाद गूगल हजारों फोनों के डेटा को मिलाकर जांच करता है कि वास्तव में भूकंप आया है या नहीं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

अगर भूकंप की तीव्रता 4.5 या उससे अधिक होती है, तो फोन पर दो तरह की चेतावनी मिलती है—

1. Be Aware (हल्का कंपन)

साधारण बैनर नोटिफिकेशन

2. Take Action (तेज झटका)

फुल-स्क्रीन चेतावनी + अलर्ट टोन

यह अलर्ट आमतौर पर 10–60 सेकंड पहले भेज दिया जाता है, जिससे लोग सुरक्षित जगह पर पहुंच सकें।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

फोन में इस तरह ऑन करें Earthquake Alert Setting
भूकंप अलर्ट पाने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें—

Settings में जाएं

Safety and Emergency > Earthquake Alerts पर टैप करें

टॉगल को ON कर दें

डेमो देखने के लिए See a Demo पर टैप करें

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

अगर आप नहीं चाहते कि आपका फोन इस सिस्टम को लोकेशन डेटा भेजे, तो इस विकल्प को बंद कर सकते हैं:

Settings > Location > Location Services > Location Accuracy

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment