EPFO Passbook Lite: Check PF balance!: दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया तोहफा दिया है – पासबुक लाइट! यह ऑनलाइन पासबुक सर्विस का एक आसान और तेज वर्जन है। EPFO 3.0 सुधारों के तहत लॉन्च किया गया यह फीचर यूजर्स के लिए PF से जुड़ी सेवाओं को और सरल बनाने का वादा करता है।
पहले जहां पीएफ बैलेंस और लेन-देन देखने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाना पड़ता था, अब पासबुक लाइट के जरिए आप अपने अकाउंट की सारी जानकारी एक ही जगह चेक कर सकते हैं।
पासबुक लाइट में क्या है खास? EPFO Passbook Lite
पासबुक लाइट EPFO पोर्टल का हिस्सा है, जो यूजर्स को डेबिट-क्रेडिट ट्रांजैक्शन और करेंट बैलेंस तेजी से चेक करने की सुविधा देता है। इसकी खासियत है कि अब आपको अलग-अलग वेबसाइट्स पर भटकने की जरूरत नहीं।
यह फीचर मेंबर पोर्टल पर ही उपलब्ध है, जिससे PF ट्रैकिंग अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गई है। चाहे बैलेंस हो, योगदान हो या निकासी की जानकारी, सब कुछ अब कुछ ही क्लिक में आपके सामने होगा।
पासबुक लाइट के फायदे
पासबुक लाइट के साथ सारी जरूरी सेवाएं एक ही लॉगिन के जरिए मिलेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि EPFO सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।
यह प्रक्रिया को तेज और सुचारू बनाता है, जिससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। कम शिकायतें, ज्यादा पारदर्शिता और यूजर्स की संतुष्टि – यही इस फीचर का मकसद है। अब आप बिना किसी परेशानी के अपनी PF डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
DigiLocker से EPF बैलेंस कैसे चेक करें?
EPF की जानकारी अब DigiLocker ऐप के जरिए भी देखी जा सकती है, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ऐप स्टोर से DigiLocker डाउनलोड करें।
अपने क्रेडेंशियल्स के साथ ऐप पर रजिस्टर करें।
आधार नंबर का उपयोग करके अपने EPFO खाते को लिंक करें।
लिंक होने के बाद “Documents” सेक्शन में EPFO ऑप्शन पर जाएं।
यहां आप अपनी पासबुक, UAN कार्ड, PPO और PF बैलेंस आसानी से देख सकते हैं।
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या ऐप में दिक्कत आ रही है, तो UMANG ऐप, EPFO मेंबर पोर्टल या SMS सर्विस जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।
EPFO पोर्टल पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?
EPFO वेबसाइट के जरिए भी आप अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। प्रक्रिया बेहद आसान है:
सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“कर्मचारियों के लिए” सेक्शन में जाएं और “सदस्य पासबुक” चुनें।
अपने सक्रिय UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद आप अपनी पासबुक और बैलेंस डिटेल्स देख सकते हैं।











