ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fake SIM Card Check: कहीं आपके नाम पर चल रहा फर्जी सिम तो नहीं? DOT की कड़ी चेतावनी

On: November 25, 2025 5:58 AM
Follow Us:
Fake SIM Card Check: कहीं आपके नाम पर चल रहा फर्जी सिम तो नहीं? DOT की कड़ी चेतावनी
Join WhatsApp Group

Fake SIM Card Check: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर आपके नाम पर जारी किसी सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या किसी अवैध गतिविधि में होता है, तो कानूनन इसकी जिम्मेदारी सिम धारक, यानी आपके ही सिर आ सकती है।
सोमवार को दूरसंचार विभाग (DOT) ने इसे लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। विभाग ने कहा कि छेड़छाड़ किए गए IMEI नंबर, फर्जी दस्तावेजों से सिम लेना या अपना सिम दूसरों को देना—ये सभी गंभीर कानूनी अपराध हैं। और इसमें असली ग्राहक भी सजा का भागीदार बन सकता है।

सिम जिसके नाम, गलती भी उसी की Fake SIM Card Check

DOT ने स्पष्ट किया कि अगर किसी व्यक्ति के नाम पर लिया गया सिम बाद में गलत गतिविधियों में इस्तेमाल होता है, तो असली मालिक को भी दोषी माना जाएगा।

IMEI नंबर से छेड़छाड़ करना, धोखे से सिम खरीदना या अपना सिम दूसरों को इस्तेमाल के लिए सौंपना—इन सभी के गंभीर कानूनी नतीजे हो सकते हैं।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि लोग किसी भी कॉलर ID बदलने वाले ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल न करें। यह सीधा कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

जेल भी हो सकती है और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना!

DOT के अनुसार, दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत IMEI से छेड़छाड़ पर:

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

3 साल तक की जेल

50 लाख रुपये तक का जुर्माना

लग सकता है।
वहीं दूरसंचार साइबर सुरक्षा नियम 2024 के तहत किसी भी व्यक्ति को IMEI बदलने वाले उपकरण को बनाने, बेचने, उपयोग करने या अपने पास रखने की भी अनुमति नहीं है।

ऐसे करें IMEI की जांच—‘संचार साथी’ पोर्टल का इस्तेमाल

दूरसंचार विभाग ने मोबाइल की सुरक्षा के लिए ‘संचार साथी पोर्टल/ऐप’ का उपयोग करने की सलाह दी है। यहां आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके फोन में असली IMEI है या नहीं।

सरकार का कहना है कि इन सख्त नियमों का उद्देश्य टेलीकॉम सिस्टम का दुरुपयोग रोकना और लोगों के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करना है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

इस तरह पता करें—क्या आपके नाम पर फर्जी सिम चल रहा है?

भारत सरकार के TAFCOP (संचार साथी) पोर्टल पर जाकर आप यह चेक कर सकते हैं कि आपके आधार से कितने सिम जुड़े हुए हैं।

कदम इस प्रकार हैं:

वेबसाइट खोलें: tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/

अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें

OTP से वेरिफिकेशन करें

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

सबमिट करने पर आपके आधार से जुड़े सभी नंबरों की लिस्ट दिखाई देगी

अगर सूची में कोई ऐसा नंबर दिखे जिसे आप उपयोग नहीं करते या पहचानते नहीं—तो उसे तुरंत रिपोर्ट या ब्लॉक कर सकते हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment