ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fathers Day Poems 2025: फादर्स डे पर कविताएं, पापा को इन भावुक कविताओं से करें स्पेशल

On: June 13, 2025 1:10 PM
Follow Us:
Fathers Day Poems 2025: फादर्स डे पर कविताएं, पापा को इन भावुक कविताओं से करें स्पेशल
Join WhatsApp Group

Fathers Day Poems 2025 Make Papa special with these sentimental poems: फादर्स डे कविताएं (Father’s Day Poems) इस साल अपने पिता को उनके अनमोल प्यार के लिए धन्यवाद कहने का सबसे खास तरीका हैं। पिता वह मजबूत नींव हैं, जो हर तूफान में हमें थामे रखते हैं। उनकी मुस्कान में छिपी चिंता और सख्ती में बस्ता प्यार हमें जिंदगी की हर राह पर हिम्मत देता है। 15 जून 2025 को फादर्स डे (Father’s Day 2025) के मौके पर अपने पापा को भावुक कविताओं के जरिए स्पेशल फील कराएं। आइए, जानें कैसे इन कविताओं से आप उनके दिल को छू सकते हैं।

Fathers Day Poems 2025: फादर्स डे पर कविताएं

1. मेरा साहस मेरी इज्जत, मेरा सम्मान है पिता,
मेरी ताकत मेरी पूंजी, मेरी पहचान है पिता,
घर की एक एक ईंट में, शामिल उनका खून पसीना,
सारे घर की रौनक उनसे, सारे घर की शान है पिता,
मेरी इज्ज़त मेरी शौहरत, मेरा रुतबा मेरा मान है पिता,
मुझे हिम्मत देने वाला मेरा अभिमान है पिता,
सारे रिश्ते उनके दम से, सारी बातें उनसे हैं,
सारे घर के दिल की धड़कन, सारे घर की जान है पिता,
शायद रब ने देकर भेजा फल ये अच्छे कर्मों का,
उसकी रहमत उसकी नियामत उसका है वरदान पिता।

Papa Par Kavita

2. पिता एक उम्मीद है एक आस है,
परिवार की हिम्मत और विश्वास है,
बाहर से सख्त और अंदर से नरम है,
उसके दिल में दफन कई मरम है,
पिता संघर्ष की आंधियों में हौसलों की दीवार है,
परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है,
बचपन में खुश करने वाला बिछौना है,
पिता जिम्मेदारियों से लदी गाड़ी का सारथी है,
सबको बराबर का हक दिलाता एक महारथी है,
सपनों को पूरा करने में लगने वाली जान है,
इसी में तो मां और बच्चों की पहचान है,
पिता जमीर है, पिता जागीर है,
जिसके पास ये है वह सबसे अमीर है,
कहने को तो सब ऊपर वाला देता है,
पर खुदा का ही एक रूप पिता का शरीर हैं।

Poem for Father in Hindi

3. प्यार का सागर ले आते, फिर चाहे कुछ न कह पाते,
छोटी सी उंगली पकड़कर, चलना उन्होंने सीखाया,
जीवन के हर पहलु को, अपने अनुभव से बताया,
हर उलझन को उन्होंने, अपना दुःख समझ सुलझाया,
दूर रहकर भी हमेशा, प्यार उन्होंने हम पर बरसाया,
मेरी हर सिसकियों में, अपनी आंखों को भिगोया,
आशिर्वाद उनका हमेशा हमने पाया,
हर ख़ुशी को मेरी पहले उन्होंने जाना,
असमंजस के पलों में अपना विश्वाश दिलाया,
ऐसे पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया।

क्या आपको पता है? भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लगता था लाइसेंस, देनी पड़ती थी इतनी फीस
क्या आपको पता है? भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लगता था लाइसेंस, देनी पड़ती थी इतनी फीस

4. एक बचपन का जमाना था,
जिस में खुशियों का खजाना था,
चाहत चांद को पाने की थी,
पर दिल तितली का दीवाना था,
खबर ना थी कुछ सुबह की,
ना शाम का कोई ठिकाना था,
थक कर आना स्कूल से,
पर खेलने भी जाना था,
मां की कहानी थी,
परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
हर मौसम सुहाना था,
रोने की कोई वजह ना थी,
और मैं अपने ‘पापा’ का दीवाना था।

Fathers Day Poem in Hindi

5. कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान है पिता,
कभी धरती तो कभी आसमान है पिता
जन्म दिया है अगर मां ने
जानेगा जिससे जग वो पहचान है पिता,
कभी कंधे पे बिठाकर मेला दिखता है पिता,
कभी बनके घोड़ा घुमाता है पिता,
मां अगर मैरों पे चलना सिखाती है,
तो पैरों पे खड़ा होना सिखाते हैं पापा।

पिता का रिश्ता अनमोल है। वे दीपक की तरह जलते हैं, जो अंधेरे में भी रास्ता दिखाते हैं। पिता सिर्फ परिवार का सहारा नहीं, बल्कि हमारे सपनों का आधार भी हैं। उनकी डांट में अनुभव की गहराई और प्यार में बेइंतहा गर्मी होती है। फादर्स डे (Father’s Day) वह दिन है जब हम उनके त्याग और प्यार को सेलिब्रेट करते हैं। एक छोटी सी कविता उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

15 जून 2025 को फादर्स डे (Father’s Day 2025) पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह दिन पिता के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का है। बच्चे अपने पापा के लिए गिफ्ट्स, सरप्राइज या खास डिनर प्लान करते हैं। लेकिन एक भावुक कविता (Father’s Day Poems) आपके प्यार को शब्दों में पिरोने का सबसे खूबसूरत तरीका है। यह उनके दिल को छू लेगी।

EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट
EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

भावुक कविताओं से करें प्यार का इजहार

फादर्स डे (Father’s Day Messages) के मौके पर ये कविताएं अपने पिता को समर्पित करें:
“पापा, तुम मेरी ताकत हो, हर कदम पर साथ हो। तुम्हारे बिना अधूरी है, मेरी जिंदगी की बात हो।”

“तुमने हर सपना मेरा सजाया, खुद का दर्द छुपाकर हंसाया। फादर्स डे पर तुमको प्रणाम, मेरे हीरो, तुम मेरे भगवान।”
इन कविताओं को कार्ड, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर शेयर करें। यह आपके पिता को गर्व और खुशी देगा।

फादर्स डे को बनाएं यादगार

5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम
5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम

फादर्स डे (Father’s Day Celebration) को खास बनाने के कई तरीके हैं। पापा के साथ समय बिताएं, उनकी पसंदीदा मिठाई बनाएं या पुरानी यादों को ताजा करें। एक हस्तलिखित कविता उनके लिए सबसे अनमोल तोहफा हो सकती है। अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर सरप्राइज प्लान करें। ये छोटी-छोटी चीजें पिता के लिए बहुत मायने रखती हैं। इस दिन को प्यार और सम्मान से भर दें।

पिता के लिए एक भावुक संदेश

पिता वह छत हैं, जो हर बारिश में हमें बचाते हैं। उनकी जेब भले खाली हो, पर उनका दिल हमेशा हमारे लिए भरा होता है। फादर्स डे कविताएं (Father’s Day Poems) इस प्यार को व्यक्त करने का अनोखा तरीका हैं। इस 15 जून को अपने पापा को बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। एक कविता, एक गले लगना और थोड़ा सा समय उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी हो सकता है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment