Feature phones under 1000 buton vala phone: नई दिल्ली | आज के जमाने में लगभग हर स्मार्टफोन में डुअल सिम लगाने की सुविधा मिल जाती है। लेकिन फिर भी कई यूजर्स पर्सनल काम के लिए अलग सेकंडरी फोन रखते हैं।
वहीं कुछ लोग बजट की वजह से स्मार्टफोन की बजाय फीचर फोन यूज करते हैं। अगर आप सेकंडरी फोन के चक्कर में फीचर फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है।
बाजार में ढेर सारे फीचर फोन मिलते हैं। इस सेगमेंट में कई अनजाने ब्रैंड्स भी घूमते हैं। लेकिन आज हम आपको 4 ब्रैंडेड फीचर फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप 1000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। ये फोन बाहर से सिंपल लगेंगे, लेकिन फीचर्स में कोई कमी नहीं।
JioBharat V4 4G Phone Feature phones under 1000
लिस्ट में टॉप पर है जियो का JioBharat V4 4G फीचर फोन। इसमें 1.77 इंच की वाइब्रेंट डिस्प्ले मिलेगी, जिस पर कंटेंट पढ़ना बहुत आसान है। 1000mAh बैटरी शानदार बैकअप देगी। जियो ऐप्स का एक्सेस है, साथ ही 455 से ज्यादा टीवी चैनल्स देख सकते हैं। UPI पेमेंट के लिए JioPay ऐप भी है।
Nokia 105 Classic
नोकिया जैसी दिग्गज कंपनी के फोन हमेशा टिकाऊ के लिए फेमस हैं। सेकंडरी फोन के लिए Nokia 105 Classic बेस्ट चॉइस है। इसमें 1.77 इंच स्क्रीन है। बैटरी इतनी पावरफुल है कि एक चार्ज पर कई दिन चलेगी। वायरलेस FM रेडियो भी मिलेगा। ये फोन सिर्फ 999 रुपये में मिल जाएगा।
Micromax All-New X1i
माइक्रोमैक्स का ये कीपैड फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। 2.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 1200mAh बैटरी पावर सेविंग मोड के साथ आती है, ताकि बैकअप ज्यादा मिले। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। अमेजन पर ये सिर्फ 729 रुपये में उपलब्ध है।
Lava A1 Music
म्यूजिक लवर के लिए Lava A1 Music परफेक्ट है। इसमें 2 इंच डिस्प्ले है, 240 x 320 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ। 1000mAh बैटरी 4-5 दिन आसानी से चलेगी। स्मार्ट AI बैटरी फीचर से बैकअप और बढ़ा सकते हैं। अमेजन पर ये 989 रुपये में मिलेगा।













