iPhone 17 series launch: एपल ने अपने 2025 इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ कई धमाकेदार प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। तीन साल बाद नए AirPods Pro 3, Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 और Watch SE 3 भी भारतीय बाजार में उतारे गए हैं। खास बात यह है कि iPhone 17 Air के रूप में कंपनी ने अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन पेश किया है, जिसने प्लस वेरिएंट को रिप्लेस कर दिया है। आइए, इन सभी प्रोडक्ट्स की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी लेते हैं।
iPhone 17 सीरीज कीमत और खासियत
iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900, iPhone 17 Air की ₹1,19,900, iPhone 17 Pro की ₹1,34,900 और iPhone 17 Pro Max की ₹1,49,900 है। इन चारों मॉडल्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर 2025 से शुरू होगी, और 19 सितंबर से ये बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। iPhone 17 Air इस सीरीज का सबसे पतला मॉडल है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी ऊंची कीमत के बावजूद इसमें केवल सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।
AirPods Pro 3 हार्ट रेट सेंसर के साथ
एपल ने पहली बार AirPods Pro 3 में हार्ट रेट सेंसर जोड़ा है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स पिछले मॉडल की तुलना में दोगुना बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) ऑफर करते हैं। भारत में इनकी कीमत ₹25,900 रखी गई है। नए फीचर्स और बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ ये ईयरबड्स यूजर्स को शानदार अनुभव देंगे।
Apple Watch हर सेगमेंट के लिए
Apple Watch Series 11 की कीमत ₹46,900, Watch SE 3 की ₹25,900 और Watch Ultra 3 की ₹89,900 से शुरू होती है। ये घड़ियां बजट, रेगुलर और प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। फिटनेस ट्रैकिंग से लेकर स्टाइल तक, इनमें हर तरह के यूजर्स के लिए कुछ न कुछ खास है।










