ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gmail accounts hacked: 2.5 अरब Gmail अकाउंट्स पर साइबर हमला! US 650 कोड से फर्जी कॉल्स, ऐसे बचें ठगी से!

On: अगस्त 25, 2025 11:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gmail accounts hacked: 2.5 अरब Gmail अकाउंट्स पर साइबर हमला! US 650 कोड से फर्जी कॉल्स, ऐसे बचें ठगी से!
Join WhatsApp Group

Gmail accounts hacked: Cyber ​​attack on 2.5 billion Gmail accounts! Fake calls from US 650 code, this is how you can avoid fraud!:दिल्ली। अगर आप Gmail का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गूगल के प्लेटफॉर्म पर बड़ा साइबर हमला हुआ है, जिसने करीब 2.5 अरब Gmail अकाउंट्स को खतरे में डाल दिया है।

हैकर्स ने Salesforce की कमजोरी का फायदा उठाकर गूगल के डेटाबेस में सेंध लगाई और अब फर्जी कॉल्स और ईमेल के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यूजर्स को तुरंत पासवर्ड बदलने और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) चालू करने की सलाह दी है।

कैसे हुआ यह साइबर हमला? Gmail accounts hacked

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

द यूएस सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला जून में हुआ, जब हैकर्स ने गूगल के एक कर्मचारी से धोखे से लॉगिन डिटेल्स हासिल कर लीं। कुख्यात हैकिंग ग्रुप शाइनीहंटर्स ने लाखों कंपनियों के कॉन्टैक्ट डिटेल्स और डेटा चुरा लिया। गूगल का कहना है कि Gmail, Drive या Calendar जैसी मुख्य सेवाओं का डेटा सुरक्षित है, लेकिन कुछ सार्वजनिक बिजनेस जानकारी चोरी हो गई है।

यूजर्स को कैसे बनाया जा रहा निशाना? 

हैकर्स चुराए गए डेटा का इस्तेमाल कर खुद को गूगल कर्मचारी बताकर यूजर्स को फोन और ईमेल कर रहे हैं। खासकर US 650 एरिया कोड से आने वाले कॉल्स को लोग असली समझकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इन कॉल्स और मैसेज में यूजर्स से पासवर्ड रीसेट करने या लॉगिन कोड शेयर करने को कहा जाता है। कई मामलों में लोग अपने अकाउंट से लॉक हो गए और उनकी निजी फाइलें व फोटो तक चोरी हो गए।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

Gmail यूजर्स तुरंत करें ये उपाय

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यूजर्स तुरंत अपने पासवर्ड अपडेट करें और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें। गूगल का सिक्योरिटी चेकअप टूल इस्तेमाल कर अकाउंट की कमजोरियों को जांचा जा सकता है। इसके अलावा, पासवर्ड की जगह passkeys का इस्तेमाल करें, जो ज्यादा सुरक्षित हैं। किसी भी कॉल या मैसेज को बिना जांचे असली न मानें, वरना आप स्कैम का शिकार हो सकते हैं।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment