ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gmail छोड़ Zoho mail अपनाएं, आसान स्टेप्स से करें डेटा ट्रांसफर!

On: October 8, 2025 6:01 PM
Follow Us:
Gmail छोड़ Zoho mail अपनाएं, आसान स्टेप्स से करें डेटा ट्रांसफर!
Join WhatsApp Group

Gmail data transfer to Zoho mail: जोहो कॉर्पोरेशन का जोहो मेल इन दिनों खूब चर्चा में है। स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कई सरकारी विभागों ने गूगल के जीमेल को छोड़कर जोहो मेल को अपनाना शुरू कर दिया है। यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अब जोहो मेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी जीमेल से जोहो मेल पर स्विच करना चाहते हैं, लेकिन पुराने मेल्स के डिलीट होने का डर है, तो चिंता न करें। आप आसानी से अपने जीमेल डेटा को जोहो मेल पर ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे कैसे करना है और जोहो मेल की क्या खासियत है।

Zoho mail पर स्विच करने का आसान तरीका

जोहो मेल पर स्विच करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

सबसे पहले जोहो मेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नया अकाउंट बनाएं। आप फ्री या पेड प्लान चुन सकते हैं। इसके बाद अपने जीमेल अकाउंट की सेटिंग्स में जाएं और ‘Forwarding and POP/IMAP’ ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां ‘Enable IMAP’ को ऑन करें, ताकि जोहो मेल को आपके जीमेल डेटा तक पहुंच मिल सके।

अब जोहो मेल की सेटिंग्स में जाएं और ‘Import’ ऑप्शन चुनें। ‘Migration Wizard’ की मदद से आप अपने जीमेल के मेल्स, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स को आसानी से इंपोर्ट कर सकते हैं। आखिर में, जीमेल में जोहो मेल का नया एड्रेस सेट करें और फॉरवर्डिंग ऑन करें, ताकि नए मेल्स मिस न हों।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

डेटा ट्रांसफर में लग सकता है समय

ऊपर बताए गए स्टेप्स से आप आसानी से अपने जीमेल डेटा को जोहो मेल पर ट्रांसफर कर सकते हैं। बड़े अकाउंट्स के लिए इस प्रक्रिया में 1-2 दिन का समय लग सकता है। इसलिए बीच-बीच में डेटा ट्रांसफर की प्रोग्रेस चेक करते रहें। इस तरह आप बिना किसी परेशानी के अपने पुराने मेल्स को जोहो मेल पर ले जा सकते हैं।

जोहो मेल के खास फीचर्स

जोहो मेल में कई शानदार फीचर्स हैं, जो इसे यूजर्स के लिए खास बनाते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कस्टम डोमेन सपोर्ट चाहते हैं। जोहो मेल में एन्क्रिप्शन, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) और स्पैम फिल्टर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं, जो आपके ईमेल को सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा, फोल्डर, लेबल, स्ट्रीम फीचर और कैलेंडर जैसे ऑप्शंस इसे और भी उपयोगी बनाते हैं।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment