ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold toilet auction: 100 करोड़ की गोल्ड टॉयलेट! 18 कैरेट सोना, जानें क्यों है खास

On: नवम्बर 21, 2025 9:33 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gold toilet auction: 100 करोड़ की गोल्ड टॉयलेट! 18 कैरेट सोना, जानें क्यों है खास
Join WhatsApp Group

Gold toilet auction: हमारे घरों में मिलने वाली टॉयलेट सीट की कीमत भले ही कुछ हजार या लाख रुपये तक हो, लेकिन दुनिया में एक ऐसी टॉयलेट सीट भी है जो 100 करोड़ रुपये यानी करीब 12 मिलियन डॉलर में बिकी है।

DW की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह कोई साधारण कमोड नहीं, बल्कि 18 कैरेट शुद्ध सोने से बना एक शानदार गोल्डन टॉयलेट है। इसे बनाने में लगभग 101 किलो (223 पाउंड) ठोस सोना इस्तेमाल किया गया है।

Wi-Fi हैकिंग से बचाएगा Guest Network, जानिए राउटर सेटिंग्स के 5 अहम नियम | wifi-router-security-settings-firmware-update-tips
Wi-Fi हैकिंग से बचाएगा Guest Network, जानिए राउटर सेटिंग्स के 5 अहम नियम

मशहूर कलाकार मॉरिजियो कैटेलन की कलाकृति Gold toilet auction

इस गोल्ड टॉयलेट को दुनिया के विख्यात इतालवी कलाकार मॉरिजियो कैटेलन (Maurizio Cattelan) ने डिजाइन किया है। कैटेलन वही कलाकार हैं जिन्होंने केले को दीवार पर टेप लगाकर अपनी कलाकृति से दुनिया को हैरान किया था। यह टॉयलेट सोने की परत से नहीं, बल्कि पूरी तरह ठोस सोने से तैयार किया गया है। इसे पिघलाकर गोल्ड बिस्किट बनाया जाए तो भी इसकी कीमत करोड़ों में होगी।

नीलामी में 12.1 मिलियन डॉलर में बिका

न्यूयॉर्क की ब्रूयर बिल्डिंग में हुई इस गोल्डन टॉयलेट की नीलामी सॉदबीज (Sotheby’s) द्वारा कराई गई। इसकी शुरुआती बोली 10 मिलियन डॉलर थी, लेकिन फीस और अन्य चार्ज मिलाकर यह कीमत बढ़कर 12.1 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई। यह कलाकृति एक अज्ञात कलेक्टर ने खरीदी है। कैटेलन ने अपने इस अनोखे टॉयलेट को ‘अमरिका’ नाम दिया था, जो अमीरों पर व्यंग्य करता है। उन्होंने कहा था—

सावधान! रिश्तेदार बनकर कॉल कर रहा एआई, साइबर ठगी से बचने के लिए तुरंत तय करें सीक्रेट कोडवर्ड | ai-voice-cloning-fraud-alert-prevention-tips-helpline-1930
सावधान! रिश्तेदार बनकर कॉल कर रहा एआई, साइबर ठगी से बचने के लिए तुरंत तय करें सीक्रेट कोडवर्ड

“चाहे आप 200 डॉलर का लंच खाएं या 2 डॉलर का हॉट डॉग, आखिर में जाना एक ही जगह है—टॉयलेट।”

पहले चोरी हो चुका है गोल्डन टॉयलेट

मॉरिजियो कैटेलन ने ऐसे तीन गोल्डन टॉयलेट बनाए थे, लेकिन सॉदबीज के अनुसार अब सिर्फ यही आखिरी पीस बचा है। पहली बार यह गोल्डन टॉयलेट न्यूयॉर्क के गुगेनहाइम म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे देखने और इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। सॉदबीज ने इसे “कला इतिहास का सबसे लक्जरी बाथरूम ब्रेक” बताया था।

चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे | chatgpt-virtual-try-on-favorites-shopping-features-update
चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे

2019 में इसका दूसरा एडिशन ब्रिटेन के ब्लेनहेम पैलेस से चोरी हो गया था। यह चोरी वैश्विक सुर्खियां बनी और आज तक उस गोल्डन सीट का कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment