ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

मधुमेह रोगियों के लिए गुड न्यूज: Vita ला रहा शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क

On: नवम्बर 13, 2025 8:41 अपराह्न
Follow Us:
मधुमेह रोगियों के लिए गुड न्यूज: Vita ला रहा शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क
Join WhatsApp Group

अंबाला (Vita introduces sugar-free flavored milk)। वीटा समय के साथ अपने उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाकर प्रदेश में लोगों की पसंद बना हुआ है। इसमें वीटा का दूध, पिन्नी, लड्डू और खीर की तो काफी मांग रहती है। मगर अब वीटा फ्लेवर्ड मिल्क के क्षेत्र में भी नया प्रयोग करने जा रहा है। वीटा जल्द ही अपने शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में उतारेगा।

Vita दूध मधुमेह से पीड़ित पी सकेंगे

इस दूध को मधुमेह से पीड़ित लोग भी पी सकेंगे। जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है कि इसमें चीनी का प्रयोग नहीं किया जाएगा, पर मिठास लाने के लिए एक विशेष प्रकार के उत्पाद का प्रयोग इसमें होगा। जिससे दूध मीठा लगेगा। इसकाे लेकर वीटा के अंबाला सिटी स्थित प्लांट में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट का कार्य कर लिया है। जल्द इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक | check-active-sim-cards-on-aadhar-tafcop-dot-penalty
आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक

वीटा अंबाला के सीईओ राकेश कुमार ने कहा कि हम जल्द ही शुगर फ्री दूध की बोतल लेकर आ रहे हैं। इस बोतल को अंबाला और रोहतक प्लांट तैयार करेगा। इसकी विधिवत उच्चाधिकारियों द्वारा लॉचिंग की जाएगी।

दीपावली पर 30 मीट्रिक टन मिठाइयां बिकीं

अंबाला के वीटा प्लांट में दूध, खीर, घी आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जबकि पिन्नी, बेसन के लड्डू आदि को सिरसा के वीटा प्लांट से मंगाया जाता है। इस बार दीपावली पर वीटा ने अच्छी बिक्री की है। वीटा के अंबाला प्लांट से इस त्योहारी सीजन में लोग 30 मीट्रिक टन पिन्नी और बेसन के लड्डू अपने घर ले गए। जबकि अन्य उत्पादों की बिक्री अलग से है।

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

रोहतक और अंबाला प्लांट को दी जिम्मेदारी

शुगर फ्री दूध बनाने का काम अंबाला और रोहतक के वीटा प्लांट में होगा। दूध को प्लास्टिक और कांच की बोतलों में भरकर सप्लाई हरियाणाभर में सप्लाई किया जाएगा। अभी तक फ्लेवर्ड दूध की बात करें तो पांच प्रकार के फ्लेवर दूध में वीटा की तरफ से बाजार में आ रहे हैं। जिसमें इलाइची, बटर स्कॉच, केसर पिस्ता सहित अन्य फ्लेवर शामिल हैं।

औसतन 200 ग्राम की कांच की बोतल 28 रुपये में बिकती है। शुगर फ्री दूध की बोतल की कीमत भी इतनी ही रहने का अनुमान है। हालांकि वीटा प्रबंधन इस उत्पाद के दाम अभी निर्धारित करेगा इसके साथ ही शुगर फ्री दूध की बोतल शुरुआत में एक ही फ्लेवर में उपलब्ध होगी। जैसे-जैसे मार्केट बढ़ेगा अन्य फ्लेवर में दूध की बोतल बाजार में उतारी जाएगी।

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment