ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Google AI Mode: फोटो अपलोड करो और विजुअल आइडियाज पाओ, देखें ये नया फीचर

On: अक्टूबर 5, 2025 6:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
Google AI Mode: फोटो अपलोड करो और विजुअल आइडियाज पाओ, देखें ये नया फीचर
Join WhatsApp Group

Google AI Mode New Feachers: दिल्ली : गूगल की तरफ से कुछ समय पहले ही ब्राउजर में AI Mode को जोड़ा गया है। गूगल का यह फीचर यूजर्स को किसी भी सवाल से जुड़े एक्यूरेट रिजल्ट देता है।

अपने यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए गूगल लगातार Ai Mode को अपग्रेड कर रहा है और इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। इस बीच कंपनी ने इसमें एक ऐसा कमाल का फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को विजुअल रिजल्ट्स देता है।

Google Ai Mode के इस नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में दी है। कंपनी ने बताया कि अब यूजर्स गूगल एआई मोड से बातचीत के अंदाज में सवाल पूछ सकेंगे। यूजर्स को अब अपने बातचीत से संबंधित सवाल के जवाब विजुअल इफेक्ट्स के साथ मिलेंगे। कंपनी का यह नया फीचर करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

उदाहरण के लिए अगर आप अपने घर के बेडरूम के लिए एक यूनिक डिजाइन इंस्पिरेशन तलाश रहे हैं तो गूगल का AI Mode आपके आइडिया के अनुसार ऐसे-ऐसे विजुअल्स दिखाएगा जो आपको एकदम हकीकत जैसे लगेंगे और ये आपकी जरूरत से भी मेल खाएंगे। गूगल आपके मुश्किल आइडिया को आसानी से विजुअल्स में क्रिएट कर देगा।

लंबी रिसर्च का काम हुआ आसान

आपको बात दें कि गूगल का एआई मोड यूजर्स के लंबी और रिसर्च बेस्ड कठिन सवालों को बेहद आसान बनाने में मदद करता है। यहां यूजर्स को पहले ऐसे कठिन टॉपिक के लिए अलग-अलग सर्च करना पड़ता था वहीं अब गूगल का एआई मोड सिर्फ एक सवाल से ही उसके कई सारे जवाब दे देता है।

AI Mode पहले यूजर्स को अंग्रेजी भाषा में रिजल्ट देता था लेकिन अब कंपनी ने इसमें बाकी भाषाओं का भी सपोर्ट दे दिया गया है। अब यूजर्स एआई मोड में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी, ब्राजीलियन, इंटोनेशियाई, पोर्तुगीज और जापानी भाषा में भी रिजल्ट पा सकते हैं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

फोटो दिखाने से मिलेंगे रिजल्ट

Google AI Mode की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपनी फोटो सर्च करके रिजल्ट पा सकते हैं। चाहे आप नई तस्वीर खींचकर AI Mode में अपलोड करें या कोई पहले से मौजूद इमेज शेयर करें, यह फीचर उस तस्वीर में मौजूद चीजों को पहचान कर उनके बारे में और जगह के बारे में डिटेल इंफॉर्मेंश यूजर्स को देता है।

हर तस्वीर के साथ एक लिंक भी जुड़ा होता है, जिससे यूजर्स सीधे उस आइटम या रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए काफी यूजफुल है क्योंकि यूजर्स अपनी भाषा में अपनी जरूरत बताकर सही परिणाम पा सकते हैं।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment