ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अब चश्मा नहीं, चमत्कार है Google Glass 2.0! Gemini AI की पावर से सबकुछ आसान

On: जुलाई 30, 2025 1:56 अपराह्न
Follow Us:
अब चश्मा नहीं, चमत्कार है Google Glass 2.0! Gemini AI की पावर से सबकुछ आसान
Join WhatsApp Group

Google Glass 2.0 is no longer a spectacle, it’s a miracle: क्या आपने कभी सोचा है कि आप चश्मा पहनें और उससे बात भी कर सकें, फोटो भी खींचें और रास्ता भी पूछ लें? जी हां, Google Glass 2.0 कुछ ऐसा ही लेकर आया है इस बार पूरी ताकत के साथ लौटा है, और Gemini AI इसे स्मार्टफोन से भी ज्यादा स्मार्ट बना रहा है!

Google Glass 2.0: 2012 में हुई थी शुरुआत

Google ने सबसे पहले 2012 में अपने स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए थे। लाइव स्काइडाइविंग के दौरान इनका शानदार डेमो दिया गया था, जिसने टेक वर्ल्ड को हैरान कर दिया था।

लेकिन तब न तकनीक पूरी तरह तैयार थी, न ही यूजर्स। नतीजा ये रहा कि Google Glass 1.0 को धीरे-धीरे बंद कर दिया गया और इसे सिर्फ इंडस्ट्रियल यूज के लिए सीमित कर दिया गया।

अब फिर लौटे हैं, लेकिन इस बार AI के साथ!

2025 में Google I/O इवेंट के दौरान, कंपनी ने घोषणा की कि अब Google Glass 2.0 आ रहा है, और इस बार यह सिर्फ कोई गैजेट नहीं, बल्कि एक AI-पावर्ड एक्सपीरियंस है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है – Gemini AI।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

अब आप ग्लास पहनकर Gemini से सीधे सवाल पूछ सकते हैं, दो भाषाओं में लाइव बातचीत कर सकते हैं और आसपास की किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, जहां देख रहे हैं, वहीं नेविगेशन का रास्ता इन-लेंस डिस्प्ले में दिख जाएगा। बिना हाथ लगाए फोटो, वीडियो और नोट्स लेना अब बहुत ही आसान हो गया है।

Meta Glasses से क्या है बेहतर?

Google Glass 2.0 में सबसे बड़ा फर्क है इसका in-lens display, जो Meta के चश्मों से ज्यादा एडवांस है। Google का कहना है कि ये डिवाइस “रियलिटी से भागने” के बजाय उसे और बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है।

उदाहरण के लिए, आप जिस दिशा में चल रहे हैं, उसी रास्ते पर आपको वर्चुअल दिशा-निर्देश दिखेंगे। साथ ही, जब आप फोटो क्लिक करेंगे, तो उसका रिजल्ट भी सीधे ग्लास में देख पाएंगे – ये फीचर अभी Meta Glasses में नहीं है। इसके अलावा, Google Glass 2.0 हल्के वजन के हैं और ज्यादा आरामदायक भी।

कौन-कौन सी कंपनियां जुड़ी हैं इस बार?

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

इस बार Google अकेला नहीं है। उसने साथ मिलाया है Samsung, Qualcomm और Xreal जैसी दिग्गज टेक कंपनियों से। Samsung के साथ इसका प्रोजेक्ट Moohan चल रहा है, जबकि Xreal के साथ डिवाइस डेवलपर्स के लिए फोकस किया गया है।

इसके अलावा, लुक्स और स्टाइल के मामले में भी Google पीछे नहीं रहा। इसने Gentle Monster और Warby Parker जैसी लग्ज़री आईवियर ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया है, ताकि प्रोडक्ट दिखने में भी शानदार हो।

क्या कीमत होगी? कब आएगा बाजार में?

फिलहाल यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है और इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर कीमत सही रही, तो ये प्रोडक्ट एक बार फिर से बाजार में तहलका मचा सकता है।

खासतौर पर अब जब दुनिया तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुकी है और लोग ऐसे पहनने वाले स्मार्ट डिवाइसेज़ को खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं।

पुरानी गलतियों से सीखा

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

पहले जहां Google Glass की प्राइवेसी, कीमत और सेफ्टी को लेकर सवाल उठे थे, वहीं अब वो सभी बातें टेक्नोलॉजी और सोशल एक्सेप्टेंस के लिहाज से काफी बदल चुकी हैं। इस बार Google ने पूरी तैयारी से वापसी की है और माना जा रहा है कि अब दुनिया Google Glass 2.0 को दिल खोलकर अपनाने को तैयार है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment