Google Nano Banana: Convert your selfie into a 3D figure! Create one for free with Google Banana, learn the easy way: नई दिल्ली | इंस्टाग्राम पर दोस्तों को अपनी 3D मिनिएचर फिगर या पालतू जानवरों की कलेक्टेबल फिगर शेयर करते देखकर जलन हो रही है? तो परेशान न हों, क्योंकि Google का नया टूल Nano Banana आपके लिए जादू करेगा!
यह Google Gemini का अपडेटेड फीचर है, जो Gemini 2.25 Flash Image मॉडल पर काम करता है। यह टूल आपकी किसी भी फोटो को पलक झपकते ही रियलिस्टिक 3D फिगर में बदल देता है। सबसे अच्छी बात? इसके लिए न तो आपको कोई खास स्किल चाहिए और न ही कोई पेड टूल। बस एक Google अकाउंट के साथ आप इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं अपनी 3D फिगर!
3D फिगर बनाने का आसान तरीका Google Nano Banana
Google AI Studio खोलें
अपने ब्राउजर में Google AI Studio खोलें। “Try Gemini” पर क्लिक करें और अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें।
Nano Banana चुनें
दायीं तरफ के पैनल में Nano Banana (Gemini 2.25 Flash Image) सिलेक्ट करें और टर्म्स एंड कंडीशंस स्वीकार करें।
फोटो अपलोड करें
“Run” बटन के पास “+” आइकन पर क्लिक करें और अपनी सेल्फी, पालतू जानवर की फोटो या कोई सीनिक शॉट अपलोड करें। आप कोई भी फोटो चुन सकते हैं।
3D फिगर प्रॉम्प्ट चलाएं
नीचे दिए गए टेक्स्ट को कॉपी करें और चैटबॉक्स में पेस्ट करें, फिर “Run” पर क्लिक करें:
“Create a highly detailed 1/7 scale figurine of the characters from the provided picture, crafted in a realistic style, and displayed in a real-world environment. The figurine is posed dynamically on a round, transparent acrylic base with no text, placed on a sleek, modern computer desk made of wood with a glossy finish. The desk is organised, featuring a monitor, keyboard, and a few small accessories like a pen holder and a coffee mug. The computer screen prominently displays the ZBrush modeling process of the figurine, showcasing intricate sculpting details, wireframes, and texture maps in progress. Next to the monitor, a BANDAI-style toy packaging box stands upright, featuring vibrant, two-dimensional flat illustrations of the characters in dynamic poses, with the original artwork faithfully reproduced. The scene is well-lit with natural light streaming through a nearby window, casting soft shadows and emphasising the figurine’s realistic textures and fine details.”
(इस प्रॉम्प्ट को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं ताकि 3D फिगर और पर्सनल लगे।)
डाउनलोड और शेयर करें
कुछ सेकंड में Google AI आपकी फोटो को 3D एक्शन-फिगर में बदल देगा। इसे फ्री में डाउनलोड करें और इंस्टाग्राम, X या अन्य सोशल मीडिया पर शेयर करके दोस्तों को चौंका दें।













