ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

गूगल ने लॉन्च की धांसू Google Pixel Watch 4, AI हेल्थ कोच समेत कई तगड़े फीचर्स, जानें कीमत!

On: अगस्त 21, 2025 9:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
गूगल ने लॉन्च की धांसू Google Pixel Watch 4, AI हेल्थ कोच समेत कई तगड़े फीचर्स, जानें कीमत!
Join WhatsApp Group

Google Pixel watch 4 features and price: टेक दिग्गज गूगल ने अपने बहुप्रतीक्षित Made by Google इवेंट में बुधवार को नई Google Pixel Watch 4 को लॉन्च कर धमाल मचा दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने दो अलग-अलग साइज में पेश किया है, जो न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि कई एडवांस फीचर्स से लैस भी है। हालांकि, डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Pixel Watch 3 से मिलता-जुलता है। तो चलिए, आपको इस शानदार स्मार्टवॉच की हर डिटेल बताते हैं, कीमत से लेकर फीचर्स तक!

Google Pixel Watch 4 की कीमत और वेरिएंट

गूगल ने Pixel Watch 4 को दो साइज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है – 41mm और 45mm। अगर आप 41mm वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 39,900 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 45mm वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये रखी गई है। 41mm मॉडल आपको Iris, Lemongrass, Porcelain और Obsidian जैसे शानदार कलर ऑप्शन्स में मिलेगा। दूसरी ओर, 45mm वेरिएंट Moonstone, Porcelain और Obsidian कलर्स में उपलब्ध है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

AI और हेल्थ फीचर्स का धमाका

Google Pixel Watch 4 में कंपनी ने Gemini Voice Assistant का सपोर्ट दिया है, जिसे आप सिर्फ अपनी कलाई उठाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच फिटनेस के दीवानों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स दिए गए हैं, जो आपके वर्कआउट को ट्रैक करने में मदद करेंगे। इसके अलावा, हार्ट रेट, SpO2, ECG और HRV जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए कंपनी ने Loss of Pulse और Fall Detection जैसे खास फीचर्स भी जोड़े हैं, जो यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

45 घंटे तक की दमदार बैटरी

Pixel Watch 4 में आपको पिछले मॉडल की तरह ही कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन इस बार कंपनी ने बेजल्स को 16% तक कम कर दिया है और ब्राइटनेस को पहले से बेहतर किया है। स्मार्टवॉच में Always-On Display का फीचर भी है, जो इसे और प्रीमियम बनाता है। इसमें Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जो परफॉर्मेंस को और तेज करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 41mm वेरिएंट 30 घंटे और 45mm वेरिएंट 45 घंटे तक का बैकअप देता है। यानी एक बार चार्ज करें और लंबे समय तक बेफिक्र रहें!

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment