Google Play Best of 2025 में भारत के टॉप ऐप्स और गेम्स की पूरी लिस्ट जानें।
Google ने अपने Google Play Best of 2025 Awards जारी कर दिए हैं, जिसमें इस साल भारत के बेहतरीन ऐप्स और गेम्स को सम्मानित किया गया है। खास बात यह रही कि भारतीय यूजर्स की पसंद, जरूरत और लोकल कल्चर को ध्यान में रखकर बने ऐप्स और गेम्स ने टॉप पोजिशन हासिल की।
इस साल का Best App of 2025 बना Zomato का District: Movies Events Dining, जबकि गेमिंग कैटेगरी में CookieRun India ने बाजी मारी।
भारत के टॉप ऐप्स
Google Play की रिपोर्ट के अनुसार, District: Movies Events Dining को भारत का Best App of 2025 चुना गया है। Zomato का यह ऐप मूवी टिकट, इवेंट बुकिंग और खाने-पीने के विकल्प एक ही जगह उपलब्ध कराता है।
गूगल ने बताया कि ऐप को भारतीय यूजर्स की पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यही वजह है कि यह ऐप टॉप पर रहा।
अन्य विनर्स में शामिल हैं:
Toonsutra – Best Hidden Gem
Daily Planner – Best Everyday Essential App
गूगल ने यह भी बताया कि भारत में AI-बेस्ड ऐप्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
CookieRun India बना Best Game of 2025
गेमिंग कैटेगरी में भारत के खिलाड़ियों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया CookieRun India इस साल का Best Game बना। इसमें इंडियन कल्चर और कैरेक्टर्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।
इस गेम को Best Pick Up and Play का अवॉर्ड भी मिला है।
इस साल के अन्य गेमिंग विनर्स में शामिल हैं:
Kamla – Best Indie Game
Real Cricket Swipe – Best Made in India Game
Disney Speedstorm – Best Multi-Device Game
AI और ट्रेंडिंग ऐप्स: भारतीय यूजर्स का बढ़ता रुझान
गूगल के मुताबिक, भारत में 69% लोग पहली बार AI से इंटरैक्ट किसी ऐप के जरिए करते हैं। इससे साफ है कि AI-बेस्ड एप्लिकेशन्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
ट्रेंडिंग कैटेगरी में:
Instamart – Shopping सेक्शन का ट्रेंडिंग ऐप
Seekho: Short Learning Videos – शिक्षा में सबसे आगे
Adobe Firefly: AI Generator – आर्ट और डिजाइन में नंबर-1
यह रुझान दिखाता है कि भारत में कंटेंट, एडटेक और ई-कॉमर्स सेक्टर्स जोरदार गति से आगे बढ़ रहे हैं।
गेमिंग इंडस्ट्री के अन्य विनर्स और भारत में Google का योगदान
गूगल प्ले अवार्ड्स में इस साल कई ग्लोबल टाइटल्स को भी सम्मान मिला, जिनमें शामिल हैं:
Prince of Persia: Lost Crown – Best Story
Free Fire Max – Best Ongoing Game
Whiteout Survival – Best Google Play Games on PC
Google ने यह भी बताया कि प्ले स्टोर और एंड्रॉइड इकोसिस्टम ने भारत में 3.5 मिलियन नौकरियां पैदा कीं और 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक योगदान दिया है। यह देश के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
साल 2025 के बेस्ट ग्लोबल ऐप्स और गेम्स
ग्लोबल श्रेणी में सम्मानित ऐप्स और गेम्स:
Best Apps of 2025
Best for Fun: Edits, an Instagram app
Best for Personal Growth: Focus Friend by Hank Green
Best Everyday Essential: Wiser – 15 Minute Audio Books
Best Hidden Gem: Pingo AI Language Learning
Best for Families: ABCmouse 2: Kids Learning Game
Best for Watches: SleepisolBio: sleep, alarm
Best for Large Screens: Goodnotes: Notes, docs, PDF
Best for Cars: SoundCloud: The Music You Love
Best for XR Headsets: Calm – Sleep, Meditate, Relax
Best Games of 2025
Best Multiplayer: Dunk City Dynasty
Best Pick Up & Play: Candy Crush Solitaire
Best Indie: Chants of Sennaar
Best Story: Disco Elysium
Best Ongoing: Wuthering Waves
Best on Play Pass: DREDGE
Best for Google Play Games on PC: Odin: Valhalla Rising













