Happy Dussehra Quotes in Hindi: दशहरा, यानी विजयादशमी, वह पवित्र त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। हिंदू धर्म में दशहरा का खास महत्व है। इस दिन लोग विधि-विधान से भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करते हैं। कई जगह शस्त्र पूजा और रावण पुतला दहन का आयोजन होता है, जो बुराई के अंत का संदेश देता है। दशहरा के इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर उत्साह और खुशी बांटते हैं। आइए, दशहरा 2025 के लिए कुछ खास शुभकामना संदेश और कोट्स देखें, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
Happy Dussehra Quotes in Hindi: दशहरा के प्रेरक शुभकामना संदेश
दशहरा का त्योहार सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि सत्य, प्रेम और अच्छाई का संदेश भी देता है। ये शुभकामना संदेश आपके अपनों के साथ इस पर्व की खुशी को और बढ़ाएंगे:
भीतर के रावण को जो खुद आग लगाएंगे, सही मायनों में वही दशहरा मनाएंगे। मन से रावण जैसी बुराई का नाश हो, प्रभु श्री राम का मन में वास हो। हैप्पी दशहरा 2025!
बुराई का होता विनाश है, दशहरा लाता है उम्मीद की आस है। रावण की तरह आपके दुखों का होता नाश है। हैप्पी दशहरा 2025!
शांति अमन आपके जीवन में होगा, अब आपको अपने आसपास की बुराई को मिटाना होगा। रावण का दहन करके, आज फिर श्री राम को आना होगा। हैप्पी दशहरा 2025!
रावण जला, अहंकार जला, बुराई का हर निशान जला। हर दिन मनाओ दशहरा जैसा उत्सव, जीवन को खुश रहने का नया अवसर मिला। हैप्पी दशहरा 2025!
दशहरा है संकल्पों का पर्व, अच्छाई को अपनाने का उत्सव। इस विजयादशमी पर मिले आपको नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा!
जब-जब धर्म पर संकट आया, राम ने रावण को हराया। शुभ विजयादशमी 2025!
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला, कभी न आए कोई परेशानी। सदा सुखी रहे आपका परिवार, आपके ऊपर रहे भगवान श्री राम का आशीर्वाद। हैप्पी दशहरा 2025!
रावण के दहन से नहीं, अपने अंदर के रावण को हराओ। तभी सच में जीत होगी, तभी सच्चा दशहरा मनाओ। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
होती जीत सत्य की, और असत्य की होती हार है। यही संदेश बताता है, दशहरे का त्योहार होता खास है। हैप्पी दशहरा 2025!
अपने अंदर की हर नकारात्मकता को जलाओ, विजयादशमी मनाओ और खुशियां फैलाओ। हैप्पी दशहरा 2025!
हर विजयादशमी पर बुराई को जलाना है, अपने भीतर की अच्छाई को जगाना है। आओ इस दशहरे, नई उम्मीदों का दीप जलाएं। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विजयादशमी का यह पवित्र पर्व हमें सिखाता है कि बुराई कितनी भी ताकतवर हो, अच्छाई की जीत निश्चित है। इन शुभकामना संदेशों को अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर शेयर कर दशहरे की खुशी को और बढ़ाएं। ये संदेश न सिर्फ उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं।












