ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haq Shayari : हक पर दिल छू लेने वाली 12 शायरी! जौन एलिया से इकबाल तक – पढ़कर ताकत

On: नवम्बर 7, 2025 9:49 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haq Shayari : हक पर दिल छू लेने वाली 12 शायरी! जौन एलिया से इकबाल तक – पढ़कर ताकत
Join WhatsApp Group

Haq Shayari in hindi: हक शायरी इन हिंदी: हक सुनते ही दिल में जोश भर जाता है। हक यानी अपना अधिकार। आजादी की लड़ाई हक की थी – अपने देश पर हक। हक सिर्फ कानूनी नहीं, नैतिक, सामाजिक, इंसानी भी है। बाप-दादा की जमीन पर हक, पढ़ाई पर हक, वोट पर हक… सब हक से चलता है।

लेकिन हक के साथ जिम्मेदारी भी। नैतिकता कहती है – अपना हक मत छोड़ो, दूसरे का मत छीनो। दुनिया के बड़े शायरों ने हक पर गजब के शेर कहे। आइए पढ़ते हैं हक पर शायरी:

कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था Haq Shayari

बिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था
किश्वर नाहीद

बोलते क्यूं नहीं मिरे हक़ में
आबले पड़ गए ज़बान में क्या
जौन एलिया

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

हक़-परस्ती के सज़ा-वार हुआ करते थे
हम कभी साहब-ए-किरदार हुआ करते थे
ताशी ज़हीर

मुझ को भी हक़ है ज़िंदगानी का
मैं भी किरदार हूं कहानी का
ताहिर अज़ीम

ज़िंदा रहने का हक़ मिलेगा उसे
जिस में मरने का हौसला होगा
सरफ़राज़ अबद

बात हक़ है तो फिर क़ुबूल करो
ये न देखो कि कौन कहता है
दिवाकर राही

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

सारी गवाहियां तो मिरे हक़ में आ गईं
लेकिन मिरा बयान ही मेरे ख़िलाफ़ था
नफ़स अम्बालवी

Truth Shayari in hindi

चश्म-ए-वहदत से गर कोई देखे
बुत-परस्ती भी हक़-परस्ती है
जोशिश अज़ीमाबादी
हमारे हक़ में दुआ करेगा
वो इक न इक दिन वफ़ा करेगा
नासिर राव

मिरे हक़ में कोई ऐसी दुआ कर
मैं ज़िंदा रह सकूँ तुझ को भुला कर
सीमान नवेद

हक़ वफ़ा के जो हम जताने लगे
आप कुछ कह के मुस्कुराने लगे
अल्ताफ़ हुसैन हाली

टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर | instagram-meta-muse-personal-ai-agent-features-details
टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर

वो सूफ़ी कि था ख़िदमत-ए-हक़ में मर्द
मोहब्बत में यकता हमीयत में फ़र्द
अल्लामा इक़बाल

अगर ये शेर पसंद आए तो सोशल मीडिया पर शेयर करें। किसी करीबी को प्राइवेट भी भेज सकते हैं।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment