Hariyali Teej Hindi Wishes 2025 आज हर ओर हरियाली और खुशियों की बहार है। 27 जुलाई को मनाई जा रही हरियाली तीज न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह महिलाओं के लिए सौंदर्य, प्रेम और आस्था का त्योहार भी है।
इस मौके पर महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, झूला झूलती हैं और अपनी सहेलियों, नाते-रिश्तेदारों को दिल से शुभकामनाएं देती हैं।
अगर आप भी अपने करीबियों को कुछ हटकर और दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजना चाहती हैं, तो ये प्यारे और भावनात्मक कोट्स, स्टिकर्स और GIF आपके लिए परफेक्ट हैं।
हरियाली तीज, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह व्रत खासतौर पर विवाहित महिलाओं के लिए बेहद पावन होता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं।
इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। झूला झूलने की परंपरा, लोकगीतों की गूंज और सखियों संग मिलकर पूजा करना इस दिन को खास बना देता है।
Hariyali Teej Hindi Wishes 2025
हरियाली तीज पर जब आप अपने दोस्तों, बहनों, भाभियों या रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देते हैं, तो एक सादगी भरा मैसेज भी रिश्तों को और मजबूत बना देता है। यहां कुछ खास मैसेज दिए गए हैं जिन्हें आप WhatsApp, Facebook या Instagram पर भेज सकते हैं:
🔸 “हरियाली तीज का पावन दिन लाया खुशियों की सौगात, शिव-पार्वती की कृपा से हो हर दिल की हर बात।”
🔸 “हाथों में मेंहदी, झूलों की बहार, हरियाली तीज लाए जीवन में प्यार।”
🔸 “सोलह श्रृंगार की शोभा, शिव-पार्वती का आशीर्वाद – यही है हरियाली तीज का असली त्योहार।”
🔸 “तेरे संग हंसी हरियाली, तीज का त्योहार मुबारक हो प्यारी सखी।”
Hariyali Teej 2025 Wishes in Hindi
आया हरियाली तीज का त्योहार
हर पेड़ पर लगे हैं झूले
ढेर सारी गुझियों की बहार
दिलो में सबके प्यार है।
हैप्पी हरियाली तीज 2025

आपके हाथ सजे हों सुंदर मेहंदी से
हाथों में खनकती रहें सदा चूड़ियां
जिंदगी में घुली रहे घेवर सी मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्योहार!
Happy Hariyali Teej 2025
जिस तरह मानसून प्रकृति में लेकर आता है नया जीवन
हरियाली तीज भी आप सभी की जिंदगी में
लेकर आए नई शुरुआत, नए अवसर, ढेरों खुशियां।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

शंकर भगवान की बरसेगी कृपा
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
आओ सखियों मनाएं सब मिलकर
हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की ढेरों बधाई!

आयो रे आयो तीज का पर्व आयो
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो।
हैप्पी हरियाली तीज 2025
पेड़ों पर लगे हैं झूले
सावन की बरसे रिमझिम फुहार
मुबारक हो आप सबको तीज का ये त्योहार।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

लाल-लाल मेहंदी से रची हथेलियां
हाथों में खनकती हरी-हरी चूड़ियां
माथे पर सजी हरी-लाल बिंदिया
आपके जीवन में ऐसे ही बना रहे प्यार।
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई !
प्यार, उमंग और हरियाली तीज का खास एहसास
हमारी तरफ से मुबारक हो आपको
प्यार का पर्व हरियाली तीज का त्यौहार !
हैप्पी हरियाली तीज !

Hariyali Teej 2025 Messages
फूल खिले हैं बागों में
बारिश की है फुहार
दिल से आप सबको मुबारक
यह प्यारा तीज का त्यौहार !
Happy Hariyali Teej !

बारिश की बूंदे इस सावन में
फैलाएं चारों ओर हरियाली
ये हरियाली का त्यौहार ले जाए
हर कर आपकी सब परेशानी !
हरियाली तीज की बधाई !
Happy Hariyali Teej 2025 Wishes Images
आजकल सिर्फ मैसेज ही नहीं, बल्कि वॉट्सऐप स्टिकर, इंस्टाग्राम स्टोरी GIF और पोस्टर भी खूब पसंद किए जाते हैं। इंटरनेट पर हरियाली तीज से जुड़े ढेरों रंग-बिरंगे स्टिकर्स और GIF मौजूद हैं जिन्हें आप एक क्लिक में भेज सकती हैं।
ऐसे डिजिटल ग्रीटिंग्स त्योहार को और भी व्यक्तिगत और खूबसूरत बना देते हैं। आप अपने मैसेज के साथ इन GIF या Stickers को भी जोड़ें ताकि रिसीवर को स्पेशल फील हो।
सखियों और रिश्तेदारों को बधाई देना न भूलें
हरियाली तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, यह महिलाओं के बीच प्यार, सहयोग और परंपरा का बंधन है। इस दिन परंपरागत गीत गाना, झूले पर बैठकर बचपन की यादें ताजा करना और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देना एक अद्भुत अनुभव होता है।
इस मौके पर अपनी सहेलियों, बहनों और भाभियों को एक प्यारा सा मैसेज भेजें। चाहे वो पास हों या दूर – एक खूबसूरत शुभकामना उन्हें मुस्कान जरूर देगी।
Hariyali Teej Hindi Wishes 2025 में 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस खास दिन पर महिलाएं अपने सोलह श्रृंगार के साथ शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश, कोट्स, स्टिकर्स और GIF भेजकर इस पर्व को और खास बनाती हैं।













