ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gita Jayanti महोत्सव में हरियाणा पवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र, आत्मनिर्भर हरियाणा की दिखेगी झलक

On: नवम्बर 13, 2025 8:10 अपराह्न
Follow Us:
Gita Jayanti महोत्सव में हरियाणा पवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र, आत्मनिर्भर हरियाणा की दिखेगी झलक
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Gita Jayanti 2025)। गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह पवेलियन द्रौपदी कूप के सामने सजेगा, जहां हरियाणवी लोक संस्कृति, कला, परंपरा और आधुनिक नवाचार का अद्भुत मेल दिखाई देगा। 24 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। वहीं हरियाणवी संस्कृति और कला की झलक भी दिखाई देगी।

Gita Jayanti महोत्सव में 70 से अधिक स्टॉल्स

पवेलियन में 70 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिनमें हरियाणा की पारंपरिक कला, शिल्प, हस्तनिर्मित वस्तुएं, जैविक उत्पाद और नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शित होंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से दर्शक न केवल हरियाणवी संस्कृति की समृद्धता को महसूस करेंगे बल्कि प्रदेश के युवाओं की उद्यमशीलता भावना का भी अनुभव करेंगे।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां विश्वविद्यालय और कॉलेजों के छात्र अपने स्टार्टअप, स्वदेशी उत्पाद, कला, कौशल और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे। छात्र अपने बनाए उत्पादों की बिक्री भी करेंगे जिससे उन्हें आय का साधन और वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा मिलेगी।

दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे हरियाणवी नृत्य

पवेलियन में मुख्य मंच सजेगा, जहां हरियाणवी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार चुटकुलों से लेकर नृत्य, संगीत और रंगमंच के जरिये हरियाणा की लोक परंपराओं को जीवंत करेंगे। इसके लिए बुलाए जाने वाले कलाकारों के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

विशेष अनुभव कराएगा हरियाणा पवेलियन

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला का कहना है कि हरियाणा पवेलियन में लोग लघु हरियाणा का अनुभव कर पाएंगे। इसमें मिट्टी कला, फुलकारी, बुनाई, लोककला, मूर्तियां और पारंपरिक पकवान सहित हरियाणा की सभ्यता और संस्कृति के दर्शन होंगे। पवेलियन जहां आगंतुकों को हरियाणवी जीवनशैली और परंपराओं से जोड़ने का काम करेगा और युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा।

प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को न केवल मंच मिलेगा बल्कि वे उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान भी दे सकेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ने मिलकर इन स्टॉल का संचालन करने की जिम्मेदारी ली है, ताकि आयोजन में व्यावहारिक अनुभव के साथ शिक्षा का समन्वय हो सके। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से पवेलियन की तैयारियों के लिए कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment