ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana School Sports 2025: रोहतक को 8 सितंबर से हॉकी, स्केटिंग और बेसबॉल की मेजबानी, देखें पूरा शेड्यूल!

On: सितम्बर 2, 2025 1:57 अपराह्न
Follow Us:
Haryana School Sports 2025: रोहतक को 8 सितंबर से हॉकी, स्केटिंग और बेसबॉल की मेजबानी, देखें पूरा शेड्यूल!
Join WhatsApp Group

Haryana School Sports 2025 (रोहतक) : प्रदेश में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 7 चरणों में आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन प्रतियोगिताओं में कुल 30 खेलों को शामिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगी।

खास बात यह है कि राज्य स्तर पर प्रतियोगिता की मेजबानी सभी जिलों को सौंपी गई है, ताकि खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके। विभाग ने 25 अगस्त तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर 31 अगस्त तक खिलाड़ियों की सूची विभाग को भेजने के आदेश जारी किए थे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए तैयारियां की जा रही है। वहीं अंडर-11 वर्ग के लिए भी जिला स्तर पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अंडर – 11 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी रोहतक को सौंपी गई है।

इन जिलों में आयोजित होगी खेल प्रतियोगिताएं

8 से 10 सितंबर तक

पानीपत में फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती की प्रतियोगिता होंगी। फरीदाबाद में तीरंदाजी, एथलेटिक्स (लड़के) की प्रतियोगिताएं होंगी। (गर्ल्स) फेंसिंग, बैडमिंटन (गर्ल्स) और ताइक्वांडो (लड़के) फतेहाबाद में टेबल टेनिस, हॉकी के मुकाबले होंगे। चरखी दादरी में प्रदेश स्तरीय शतरंज, अंडर-17, 19 बाक्सिंग के मुकाबले होंगे।

आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक | check-active-sim-cards-on-aadhar-tafcop-dot-penalty
आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक

12 से 14 सितंबर तक

जींद में हैंडबॉल (गर्ल्स) खो-खो के मुकाबले होंगे। यमुनानगर में भारोत्तोलन, अंडर-17 व 19 में के मुकाबले होंगे। पंचकूला में लड़कियों व लड़कों के लॉन टेनिस सभी जिलों के डीईईओ को इसके आयोजन और तैयारी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र खेलों में भाग लें और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें। क्रिकेट अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले होंगे।

16 से 18 सितंबर तक

रेवाड़ी में तलवारबाजी (अंडर-17 लड़के व लड़कियां) के मुकाबले होंगे। कुरुक्षेत्र में फुटबॉल (गर्ल्स) वॉलीबॉल (गर्ल्स), जूडो (अंडर – 14 व 17) के मुकाबले होंगे। सोनीपत में रेसलिंग (लड़कियों), ताइक्वांडो (लड़कियों) सॉफ्टबॉल (लड़के), बॉक्सिंग (लड़के) के मुकाबले होंगे।

24 से 26 सितंबर तक

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

भिवानी में एथलेटिक्स (लड़के), क्रिकेट (अंडर-14 व 19 लड़के), बास्केटबॉल (लड़के)। गुरुग्राम में नेटबाल (लड़के) के मुकाबले होंगे। झज्जर में स्वीमिंग (लड़के), लॉन टेनिस (लड़कियों) के मुकाबले होंगे।

29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक

करनाल में हैंडबॉल (लड़के), वालीबॉल (लड़के) व साइकिलिंग। रोहतक में हॉकी (लड़के), स्केटिंग, बेसबाल के मुकाबले होंगे।

3 से 5 अक्तूबर तक

सिरसा में नेटबाल, शूटिंग, सॉफ्टबॉल में लड़कियों के मुकाबले होंगे। कैथल में कराटे, जूडो (अंडर-19), क्रिकेट (अंडर-17) के मुकाबले होंगे।

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

28 से 10 अक्तूबर तक

नूंह में भारोत्तोलन (अंडर-19 लड़कियां व लड़के) के मुकाबले होंगे।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

सहायक शिक्षा अधिकारी (एईओ) खेल, रोहतक संजय मलिक ने बताया की खेल प्रतिभा को मंच देने के लिए 8 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों को मेजबानी सौंपी गई है। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment