ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

HMD New Phone लॉन्च, लेकिन बॉक्स पर HMD नहीं! M-Kopa X30 का सीक्रेट खुला

On: October 30, 2025 6:28 AM
Follow Us:
HMD New Phone लॉन्च, लेकिन बॉक्स पर HMD नहीं! M-Kopa X30 का सीक्रेट खुला
Join WhatsApp Group

HMD New Phone launches M-Kopa X30: HMD Global ने बिना किसी बड़े इवेंट या प्रेस रिलीज के नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये फोन HMD ब्रांड के नाम से नहीं बल्कि M-Kopa X30 के नाम से आया है।

ये डिवाइस HMD Global और केन्या की फिनटेक कंपनी M-Kopa के कोलैबोरेशन का नतीजा है, जो अफ्रीकी मार्केट में यूजर्स को आसान EMI या “pay-as-you-go” मॉडल पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की पहल का हिस्सा है। फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर, 6GB RAM, 256GB स्टोरेज, Android 15 और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और 20W चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

HMD New Phone

HMD और M-Kopa मिलकर अफ्रीका में सस्ते स्मार्टफोन्स की पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें HMD हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया कराता है, जबकि M-Kopa यूजर्स को फाइनेंसिंग और डिस्ट्रिब्यूशन सपोर्ट देता है। इस मॉडल की मदद से यूजर्स बिना पूरी पेमेंट दिए नया फोन इस्तेमाल कर सकते हैं और धीरे-धीरे पेमेंट पूरी कर सकते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का दम

M-Kopa X30 में 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T615 चिपसेट मौजूद है जो 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें HMD के AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

कैमरा और AI फीचर्स की भरमार

फोटोग्राफी के लिए M-Kopa X30 में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है। कैमरा ऐप में AI Remix Shots जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो ग्रुप फोटोज में बेस्ट एक्सप्रेशन चुनते हैं, वहीं Gesture Selfie फीचर से आप सिर्फ पलक झपकाकर या हैंड साइन देकर फोटो क्लिक कर सकते हैं।

बैटरी और दूसरे फीचर्स

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में सिर्फ 10W चार्जर दिया गया है। बाकी फीचर्स में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और IP52 रेटिंग शामिल है जो स्प्लैश और डस्ट से बेसिक प्रोटेक्शन देती है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment