ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

HyperOS 3 अपग्रेड Poco फोन्स को मिलेगा सुपरचार्ज्ड AI फीचर्स की भरमार

On: November 29, 2025 12:24 PM
Follow Us:
HyperOS 3 अपग्रेड Poco फोन्स को मिलेगा सुपरचार्ज्ड AI फीचर्स की भरमार
Join WhatsApp Group

HyperOS 3: Poco के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए कंपनी एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. हाल ही में Poco ने अपनी नई Poco F8 Series पेश की है और इसके साथ ही HyperOS 3 के रोलआउट प्लान से भी पर्दा उठा दिया है. Android 16 पर बेस्ड ये नया सिस्टम सितंबर में लॉन्च हुआ था और फिलहाल Xiaomi 17 Series पर उपलब्ध है. अब जल्द ही Poco यूजर्स भी इस लेटेस्ट OS का मजा ले पाएंगे.

सबसे पहले किन Poco फोन्स में आएगा HyperOS 3

कंपनी के अनुसार सबसे पहले Poco X7 Series और Poco F7 Series के मॉडल्स को HyperOS 3 का अपडेट मिलेगा. इसके बाद अगले साल Poco M Series और Poco C Series के कई फोन्स में भी इसे रोलआउट किया जाएगा. Poco F8 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कंपनी ने पूरा टाइमलाइन सामने रखा है.

iPhone 17 Pro जैसा लुक! मात्र ₹10,399 में लॉन्च हुआ Itel Zeno 200 स्मार्टफोन
iPhone 17 Pro जैसा लुक! मात्र ₹10,399 में लॉन्च हुआ Itel Zeno 200 स्मार्टफोन

अक्टूबर से मार्च तक पूरा शेड्यूल

अक्टूबर से नवंबर में मिलने वाला अपडेट
Poco F8 Pro, Poco F8 Ultra, Poco F7 Ultra, Poco F7, Poco F7 Pro, Poco X7 Pro Iron Man Edition, Poco X7 Pro और Poco X7

नवंबर से दिसंबर में रोलआउट
Poco F6, Poco F6 Pro, Poco M7, Poco X6 Pro, Poco M6, Poco M6 Pro और Poco C75

Smartphone Tips: फोन की सुरक्षा और स्पीड होगी दोगुनी, नया मोबाइल लेते ही एक्टिवेट करें ये सेटिंग्स
Smartphone Tips: फोन की सुरक्षा और स्पीड होगी दोगुनी, नया स्मार्टफोन लेते ही एक्टिवेट करें ये सेटिंग्स

दिसंबर 2024 से मार्च 2026 तक
Poco F5, Poco F5 Pro, Poco M7 Pro 5G, Poco X6, Poco C85, Poco Pad X1, Poco Pad और Poco Pad M1

HyperOS 3 में कौन से मिलेंगे नए फीचर्स

HyperOS 3 में कंपनी ने HyperIsland नाम का एक नया विजुअल फीचर दिया है, जो देखने में काफी हद तक Apple के Dynamic Island जैसा लगता है. स्क्रीन के टॉप पर दिखने वाला यह पिल शेप एलर्ट्स के लिए इस्तेमाल होगा और यूजर्स को ज्यादा इंटरएक्टिव अनुभव देगा.

UIDAI की बड़ी राहत: परिवार के मुखिया की सहमति से अपडेट होगा आधार एड्रेस
UIDAI की बड़ी राहत: परिवार के मुखिया की सहमति से अपडेट होगा आधार एड्रेस

इसके अलावा Android 16 बेस्ड इस सिस्टम में कई AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसमें AI Writing Tools, स्मार्ट स्क्रीन रिकग्निशन और DeepThink मोड शामिल हैं. वहीं नया AI Speech Recognition ऑडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी को बेहतर बनाता है, रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन देता है और ऑडियो फाइल्स का ऑटो समरी भी तैयार करता है.

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now