Instagram Dolby Vision iPhone: इंस्टाग्राम दुनिया का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन करोड़ों लोग वीडियो, रील्स शेयर करते हैं।
यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए इंस्टाग्राम लगातार नए फीचर्स ऐड करता रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक धांसू अपडेट लॉन्च कर दिया है, जो रील्स और वीडियो देखने का मजा दोगुना कर देगा। अब इसमें फुल Dolby Vision HDR सपोर्ट और AMVE (Ambient Viewing Environment) मेटाडेटा को जोड़ दिया गया है।
Instagram Dolby Vision iPhone
ये बड़ा अपडेट खासतौर पर iOS यूजर्स के लिए है। मतलब अगर आपके पास iPhone है तो आप इंस्टाग्राम पर Dolby Vision HDR का पूरा मजा ले पाएंगे। अब अगर आप iPhone से HDR क्वालिटी में वीडियो शूट करते हैं तो अपलोड करने के बाद भी उसकी क्वालिटी वैसी ही रहेगी। वीडियो के असली कलर्स, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट बिल्कुल बरकरार रहेंगे।
वीडियो की क्वालिटी अब डाउन नहीं होगी
इस फीचर के आने से पहले HDR वीडियो अपलोड करने पर मेटाडेटा पूरी तरह गायब हो जाता था। इससे वीडियो की क्वालिटी काफी गिर जाती थी। लेकिन अब iPhone यूजर्स को ये परेशानी अलविदा! लेटेस्ट अपडेट के बाद वीडियो बिल्कुल वैसा ही दिखेगा जैसा शूट किया गया है।
बता दें कि iPhone के लिए इंस्टाग्राम पहले से HDR वीडियो अपलोड करने की सुविधा देता था, लेकिन अपलोडिंग के बाद Dolby Vision और AMVE जैसी जरूरी डिटेल्स सुरक्षित नहीं रहती थीं। पहले इंस्टाग्राम पुराने FFmpeg एन्कोडिंग का यूज करता था, जिससे HDR मेटाडेटा हट जाता था और वीडियो के रंग व चमक ठीक से नहीं दिखते थे। अब नए अपडेट से इंस्टाग्राम अपलोड से लेकर प्रोसेसिंग और प्लेबैक तक पूरा HDR मेटाडेटा सेफ रखेगा। इससे करोड़ों यूजर्स को फायदा होगा।











