iPhone 17 Pro India launch date: iPhone 17 Pro इंडिया लॉन्च डेट की बात करें तो सितंबर 2025 की शुरुआत में यह डिवाइस भारत में दस्तक दे सकता है।
इसमें A19 चिपसेट, 12GB रैम, नया हॉरिजॉन्टल कैमरा डिजाइन, 48MP ट्रिपल कैमरा और iOS 26 जैसी बेहतरीन खूबियां होंगी। भारत में इसकी कीमत करीब ₹1.45 लाख हो सकती है।
Apple के फैन्स के लिए एक बार फिर खुशखबरी है! इस साल सितंबर में आने वाला iPhone 17 Pro न सिर्फ डिजाइन में नया होगा, बल्कि इसमें होंगे वो फीचर्स जो अब तक सिर्फ उम्मीदों में थे।
A19 Bionic चिपसेट से लेकर फ्रेश कैमरा डिजाइन और iOS 26 तक, यह डिवाइस Apple की अब तक की सबसे बड़ी छलांग साबित हो सकती है।
iPhone 17 Series में इस बार चार मॉडल्स आने की उम्मीद है – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया iPhone 17 Air. लेकिन सबकी निगाहें टिकी हैं iPhone 17 Pro पर।
iPhone 17 Pro परफॉर्मेंस होगी पावरफुल
iPhone 17 Pro में Apple का लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट मिलने की संभावना है जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इसका मतलब? फास्ट परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर हीट मैनेजमेंट।
फोन में 12GB रैम और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम हो सकता है, जो गेमर्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। साथ ही, इसमें पहले से इंस्टॉल मिलेगा iOS 26, जो फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है।
नया डिजाइन और कलर वेरिएंट्स
लीक्स की मानें तो iPhone 17 Pro में एक नया हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड देखने को मिलेगा। ट्रायंगल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप, जो रियर पैनल के टॉप में होगा, इसे अलग ही प्रीमियम लुक देगा।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो इस बार सिल्वर, ब्लैक, ग्रे, डार्क ब्लू के अलावा कॉपर ऑरेंज जैसा एक नया शेड भी जोड़ा जा सकता है। यह Apple के डिजाइन फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है।
कैमरा होगा सुपर अपग्रेडेड
Apple इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। iPhone 17 Pro में ट्रिपल 48MP का सेटअप मिलेगा जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को एक नई ऊंचाई देगा। साथ में, नया फ्यूजन कैमरा टेक्नोलॉजी जोड़ेगी और भी क्लियर डिटेल्स।
सेल्फी लवर्स के लिए खुशखबरी यह है कि इस बार फ्रंट कैमरा 24MP का हो सकता है, जो सोशल मीडिया यूजर्स और वीडियो कॉलर्स के लिए परफेक्ट रहेगा।
लॉन्च डेट और कीमत
Apple हर साल सितंबर की शुरुआत में नई iPhone सीरीज लॉन्च करता है, और इस बार iPhone 17 Pro की लॉन्चिंग 8 से 10 सितंबर के बीच हो सकती है।
भारत में इसकी कीमत लगभग ₹1,45,000 हो सकती है, जो इसे Apple के प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस की कैटेगरी में लाकर खड़ा करता है।












