ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अब तक का सबसे बड़ा iPhone 17 Pro leak? iPhone 17 Pro टेस्ट यूनिट पब्लिक में दिखा, कैमरा डिज़ाइन में बड़ा बदलाव

On: जुलाई 29, 2025 11:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
अब तक का सबसे बड़ा iPhone 17 Pro leak? iPhone 17 Pro टेस्ट यूनिट पब्लिक में दिखा, कैमरा डिज़ाइन में बड़ा बदलाव
Join WhatsApp Group

iPhone 17 Pro leak: iPhone लवर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है! सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में कथित iPhone 17 Pro टेस्ट यूनिट को एक शख्स के हाथ में देखा गया है। इस लीक ने टेक एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा तेज कर दी है।

X (पहले ट्विटर) पर @Skyfops नाम के एक अकाउंट ने यह तस्वीर शेयर की, जिसे Bloomberg के मशहूर टेक रिपोर्टर Mark Gurman ने भी “Wow, this looks legit” कहकर शेयर किया।

इस पोस्ट के बाद अब माना जा रहा है कि Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी iPhone 17 Pro कुछ नए और चौंकाने वाले फीचर्स के साथ आने वाला है।

iPhone 17 Pro leak: तस्वीर में क्या दिखा नया?

तस्वीर में दो iPhone नज़र आ रहे हैं। एक तो iPhone 16 Pro Desert Titanium कलर में दिख रहा है, लेकिन जो दूसरा फोन सामने है, उसका कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह अलग है।

चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे | chatgpt-virtual-try-on-favorites-shopping-features-update
चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे

इस फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरों के साथ एक नया कटआउट देखा गया है, जो मौजूदा किसी iPhone मॉडल में नहीं मिलता। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये iPhone 17 Pro टेस्ट यूनिट हो सकती है।

नया कैमरा बटन? लीक्स में आया ये दिलचस्प फीचर

MacRumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक टिपस्टर ने दावा किया है कि iPhone 17 Pro में टॉप साइड पर एक सेकेंड कैमरा कंट्रोल बटन मिलेगा, जो मौजूदा कैमरा बटन को सपोर्ट करेगा।

तस्वीर में जो नया कटआउट दिखा है, वो शायद इसी बटन का संकेत है। इससे यह संभावना मजबूत हो जाती है कि Apple इस बार प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए नया अनुभव देने वाला है।

वीवो टी5 प्रो का नया 6जीबी वेरिएंट पेश, 90 वॉट चार्जिंग और आईपी69 रेटिंग से लैस | vivo-t5-lite-t5-pro-new-variants-price-specs-flipkart-sale
वीवो टी5 प्रो का नया 6जीबी वेरिएंट पेश, 90 वॉट चार्जिंग और आईपी69 रेटिंग से लैस

8x ज़ूम या नया कैमरा टेक्नोलॉजी?

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Apple इस बार 8x ऑप्टिकल ज़ूम फीचर पर काम कर रहा है, जो कि अभी के 5x ज़ूम से काफी बेहतर होगा।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple शायद 3.5x टेलीफोटो कैमरा के साथ in-sensor crop टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा, जिससे लगभग 7x तक का क्वालिटी ज़ूम मिल सके।

इससे portrait mode में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी और यूज़र को बेहतर ऑप्शन मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस | samsung-galaxy-s27-ultra-camera-specs-snapdragon-processor-leak
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस

नया प्रो कैमरा ऐप भी हो सकता है शामिल

MacRumors की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple iPhone 17 Pro के लिए एक नया Pro Camera App तैयार कर रहा है, जो फोटो और वीडियो शूटिंग को और प्रोफेशनल बना देगा।

इससे यूज़र्स को Blackmagic Camera जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। Apple का यह कदम, खासतौर पर क्रिएटर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment