ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 17 Pro Max में धमाल: 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और Fiery Orange रंग!

On: अगस्त 31, 2025 2:39 अपराह्न
Follow Us:
iPhone 17 Pro Max में धमाल: 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और Fiery Orange रंग!
Join WhatsApp Group

iPhone 17 Pro Max color (नई दिल्ली) : एपल का मेगा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है, जिसे कंपनी ने ‘Awe Dropping’ नाम दिया है। इस इवेंट में iPhone 17 सीरीज की धमाकेदार एंट्री होने की उम्मीद है। खास तौर पर iPhone 17 Pro Max सबका ध्यान खींच रहा है, जिसे अब तक का सबसे शक्तिशाली और एडवांस्ड iPhone माना जा रहा है। तो आइए, पिछले साल के iPhone 16 Pro Max के मुकाबले iPhone 17 Pro Max में क्या-क्या नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जानते हैं।

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

iPhone 17 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिल सकती है। खबरों की मानें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो iPhone 16 Pro Max की 4,676mAh बैटरी से कहीं ज्यादा है। इस बड़ी बैटरी की वजह से फोन की मोटाई 8.25mm से बढ़कर 8.75mm हो सकती है। यानी लंबी बैटरी लाइफ के साथ फोन थोड़ा भारी हो सकता है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

24MP सेल्फी कैमरा का जलवा

iPhone 17 सीरीज में सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज है। नया iPhone 17 Pro Max 24MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है, जो पुराने 12MP कैमरे से दोगुनी क्वालिटी देगा। इससे यूजर्स बिना क्वालिटी खराब किए 2x जूम या क्रॉप कर सकेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का मज़ा अब और शानदार होगा!

ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

एपल इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़ा बदलाव ला रहा है। iPhone 17 Pro Max में 12MP की जगह 48MP टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। यानी पहली बार Pro सीरीज में तीनों कैमरे 48MP के होंगे। हालांकि, ऑप्टिकल जूम 5x से घटकर 3.5x हो सकता है। इसके अलावा, यह मॉडल 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जो 4K से बड़ा अपग्रेड है।

Fiery Orange रंग की धूम

iPhone 17 Pro Max में पहली बार Fiery Orange रंग देखने को मिल सकता है, जो खासकर युवाओं को लुभाएगा। इसके अलावा ब्लैक, ग्रे, सिल्वर और डार्क ब्लू जैसे रंग भी उपलब्ध होंगे। यह नया शेड फोन को और स्टाइलिश बनाएगा।

टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर | instagram-meta-muse-personal-ai-agent-features-details
टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment