ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 17 Sale: 19 सितंबर से खरीदें आईफोन 17, जानें कीमत और ऑफर्स

On: September 17, 2025 7:42 PM
Follow Us:
iPhone 17 Sale: 19 सितंबर से खरीदें आईफोन 17, जानें कीमत और ऑफर्स
Join WhatsApp Group

iPhone 17 sale bank exchange offers: टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। अगर आप नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो खुशखबरी! एप्पल 19 सितंबर 2025 से इनकी बिक्री शुरू करने जा रहा है। सेल शुरू होने से पहले हम आपको नए iPhones की कीमत, बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

iPhone 17 Sale: कहां से खरीद सकते हैं?

सबसे पहले जान लें कि आप iPhone 17 सीरीज को कहां-कहां से खरीद सकते हैं। 19 सितंबर से आप इन्हें एप्पल स्टोर्स से खरीद पाएंगे। इसके अलावा, एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये उपलब्ध होंगे। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं, तो अमेजन, फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी ये नए iPhones उपलब्ध होंगे।

एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड
एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड

iPhone 17 सीरीज पर शानदार बैंक ऑफर्स

iPhone 17 सीरीज के साथ एप्पल ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स दे रहा है। कंपनी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दे रही है, जिससे आप बिना ब्याज के आसान किश्तों में फोन खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक या ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, पुराना स्मार्टफोन देकर आप 64,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और कार्यक्षमता पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 सीरीज की कीमतें

भारतीय बाजार में iPhone 17 सीरीज की कीमतें कुछ इस तरह हैं। iPhone 17 का 256GB वेरिएंट 82,900 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 512GB वेरिएंट के लिए 1,02,900 रुपये खर्च करने होंगे। iPhone Air के 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये है, 512GB वेरिएंट 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,59,900 रुपये में मिलेगा।

Apple Siri AI: क्या अब सिरी से बात करने के लिए देने होंगे पैसे? बड़ा खुलासा
Apple Siri AI: क्या अब सिरी से बात करने के लिए देने होंगे पैसे? बड़ा खुलासा

iPhone 17 Pro का 256GB वेरिएंट 1,34,900 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका 512GB वेरिएंट 1,54,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप iPhone 17 Pro Max चाहते हैं, तो इसका 256GB बेस वेरिएंट 1,49,900 रुपये में मिलेगा। इसका 512GB मॉडल 1,69,900 रुपये, 1TB वेरिएंट 1,89,900 रुपये और 2TB वेरिएंट 2,29,900 रुपये में उपलब्ध होगा।

UPI Cash Exchange Fraud से आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है। जानें साइबर ठगों का नया तरीका, संदिग्ध लेन-देन से बचाव के उपाय और हेल्पलाइन नंबर।
भूलकर भी न करें ‘कैश के बदले UPI ट्रांसफर’, एक गलती से तुरंत फ्रीज हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment