Jio TRAI October Report के ताजा डेटा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भारतीय टेलीकॉम मार्केट में जियो की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है. अक्टूबर में भी कंपनी ने सबसे ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है. एयरटेल की रफ्तार भी स्थिर रही, जबकि वोडाफोन आइडिया की गिरावट लगातार जारी है. इस बीच BSNL ने ऐसा सरप्राइज दिया है जिसकी उम्मीद कम ही लोगों ने की थी.
Jio का दबदबा बरकरार
TRAI के अक्टूबर आंकड़ों के मुताबिक जियो ने इस महीने करीब 19,97,843 नए यूजर जोड़कर बाकी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया. यह ग्रोथ दिखाती है कि जियो की पकड़ शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार मजबूत हो रही है. तेज विस्तार और बेहतर नेटवर्क सपोर्ट के चलते कंपनी ने फिर से बाज़ार में अपनी टॉप पोजिशन कायम रखी है.
एयरटेल स्थिर, लेकिन Vi की मुश्किलें खत्म नहीं
अक्टूबर में एयरटेल ने 12,52,874 नए ग्राहक जोड़े, जिससे इसका ग्रोथ पैटर्न स्थिर बना हुआ है. कंपनी की नेटवर्क क्वालिटी और ब्रांड भरोसा इसे लगातार मजबूत बनाए हुए हैं.
वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया (Vi) की गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही. अक्टूबर में कंपनी ने 20,83,618 यूजर गवाए, जिससे इसका सब्सक्राइबर बेस लगातार कमजोर होता जा रहा है. कंपनी के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है.
BSNL का कमबैक, MTNL की गिरावट जारी
सरकारी कंपनी BSNL के लिए अक्टूबर का महीना उम्मीदों से भरा रहा. कंपनी ने 2,69,215 नए सब्सक्राइबर जोड़कर कुछ हद तक वापसी के संकेत दिए.
इसके उलट MTNL के ग्राहकों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. दोनों सरकारी कंपनियों के प्रदर्शन में यह फर्क उनके नेटवर्क और सर्विस क्वालिटी के अंतर को भी साफ दिखाता है.











