ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jiobook 11: सबसे सस्ते 4G Laptop की कीमत गिरी जानें नई वॉलेट फ्रेंडली डील

On: November 28, 2025 2:56 PM
Follow Us:
Jiobook 11: सबसे सस्ते 4G Laptop की कीमत गिरी जानें नई वॉलेट फ्रेंडली डील
Join WhatsApp Group

Jiobook 11: सबसे सस्ते लैपटॉप की तलाश करने वालों के लिए जियोबुक अब और भी किफायती हो गया है. नई कीमत के साथ यह अर्फोडेबल laptop छात्रों और बजट खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प बन चुका है.

Jiobook 11: इतनी कम कीमत में 4G Laptop

महंगाई के दौर में सस्ता लैपटॉप खरीदना हर किसी की जरूरत बन चुका है. ऐसे में Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपने सबसे अर्फोडेबल लैपटॉप जियोबुक 11 की कीमत में भारी कटौती कर दी है. डुअल बैंड वाईफाई और 4G LTE सपोर्ट वाले इस मॉडल के साथ कंपनी की ओर से Office का एक्सेस भी फ्री दिया जा रहा है. लॉन्च प्राइस से लेकर नई कीमत तक का सफर काफी दिलचस्प है.

क्या फोन हटाने के बाद भी चार्जर खाता है बिजली? जानिए कितने यूनिट का होता है नुकसान और क्या हैं खतरे
क्या फोन हटाने के बाद भी चार्जर खाता है बिजली? जानिए कितने यूनिट का होता है नुकसान और क्या हैं खतरे

जियोबुक की पुरानी और नई कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 4G LTE कनेक्टिविटी वाले बजट लैपटॉप को पहले 16,499 रुपए में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने इसकी कीमत में 4009 रुपए की कटौती कर दी है. कीमत कम होने के बाद Amazon पर यह लैपटॉप 12,490 रुपए में उपलब्ध है. इसके अलावा ग्राहक इसे Jio Mart और Jio Store से भी खरीद सकते हैं.

जियोबुक 11 के फीचर्स

990 ग्राम वजन वाला यह सुपर लाइट JioBook स्टूडेंट्स और बेसिक रोजमर्रा के यूज के लिए परफेक्ट है. इसमें 11.6 इंच की एंटी ग्लेयर HD स्क्रीन, 4GB रैम, डुअल बैंड वाईफाई, 4G LTE सपोर्ट और बेहतर साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स मौजूद हैं.

Train Missed Refund Rule: ट्रेन मिस हो गई तो न हों परेशान, इस तरीके से वापस आ जाएगा टिकट का पैसा
Train Missed Refund Rule: ट्रेन मिस हो गई तो न हों परेशान, इस तरीके से वापस आ जाएगा टिकट का पैसा

बैटरी लाइफ की बात करें तो यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर करीब 8 घंटे तक चलता है. इसमें Mediatek MT8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 4GB LPDDR4 रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. एक साल की वारंटी के साथ आने वाला यह डिवाइस खास तौर पर उन छात्रों के लिए बढ़िया है जो कम कीमत में सीखना और काम करना चाहते हैं.

WhatsApp पर लीक नहीं होगा आपका पर्सनल नंबर, आ गया नया यूजरनेम फीचर, जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp पर लीक नहीं होगा आपका पर्सनल नंबर, आ गया नया यूजरनेम फीचर, जानें कैसे करेगा काम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment