ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karwa Chauth Wishes: इन शानदार मैसेज और शायरी के साथ अपनों को दें प्यार भरी बधाई!

On: अक्टूबर 10, 2025 8:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Karwa Chauth Wishes: इन शानदार मैसेज और शायरी के साथ अपनों को दें प्यार भरी बधाई!
Join WhatsApp Group

Karwa Chauth Wishes in hindi: ज्योतिष | करवा चौथ 2025 का पावन पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है, और यह हर सुहागिन महिला और शादीशुदा जोड़े के लिए बेहद खास है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और शांति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है।

करवा चौथ पर पूजा-पाठ के साथ-साथ अपनों को खास बधाई संदेश भेजना भी इस पर्व की रौनक बढ़ाता है। अगर आप इस बार अपने पार्टनर को कुछ खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो पुराने बोरिंग मैसेज छोड़कर इन शानदार शायरी, मैसेज, और इमेज के साथ हैप्पी करवा चौथ कहें। आइए, देखें कुछ चुनिंदा बधाई संदेश!

करवा चौथ 2025 की शुभकामनाएं Karwa Chauth Wishes

चांद सा दीवाना कहीं नहीं, आप सा साथी कहीं नहीं। हो पूरी हर बार आपकी हर कामना, आप सा सच्चा सच में कहीं नहीं। करवा चौथ की बधाई!

धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु व्रत पावे, धन्य वह पति जो देवी रूप पत्नी पावे। करवा चौथ की शुभकामनाएं!
उम्र तुझे मेरी भी लग जाए, काश तेरी सांस मुझमें बस जाए। करवा चौथ है बहुत सुहाना, गर मैं रुठूं तो तुम मनाना। हैप्पी करवा चौथ डियर हस्बैंड!

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

इस व्रत से गहरा हो जाए प्यार तुम्हारा, खुशियों से जगमगाए संसार तुम्हारा। चांद भी आज हो जाए दीवाना तुम्हारा। करवा चौथ 2025 की शुभकामनाएं!

सजे हैं हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर सजा है सिंदूर। भरा रहे हमेशा आपका जीवन, खुशियों से भरपूर! करवा चौथ 2025 की बधाई!
सजनी ने थाली सजा ली है, दीपों की लौ जला ली है। पिया के नाम का व्रत रखा, सिंदूर से मांग सजा ली है। करवा चौथ की शुभकामनाएं!

करवा चौथ का दिन है आया, और मुझे याद है दिलाया। आज तुम फिर से सजोगी, संवरोगी और मेरा दिल जीत लोगी। करवा चौथ की बधाइयां!

माथे की बिंदिया चमकती रहे, हाथों में चूड़ियां खनकती रहे। पैरों की पायल झनकती रहे, पिया संग प्रेम बेला सजती रहे। हैप्पी करवा चौथ 2025!

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

चांद की चमक के साथ, सांसों की महक के साथ। श्रद्धा की रात लिए, पति की मंगल कामना लिए। आई है ये खास रात। करवा चौथ की शुभकामनाएं!

आए तो संग लाए खुशियां हजार, हर साल मनाएं हम ये त्योहार। भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ, दे जाए तुम्हें उम्र हजार साल। करवा चौथ की बधाई!

इस करवा चौथ पर अपने पार्टनर को ये खूबसूरत मैसेज और शायरी भेजकर उनके दिन को और खास बनाएं। यह पर्व प्यार और विश्वास का प्रतीक है, तो इन संदेशों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करें!

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment