ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra Gita Mahotsav: कुरुक्षेत्र में भांगड़ा-कालबेलिया का तहलका! गीता महोत्सव धूम

On: नवम्बर 16, 2025 7:14 अपराह्न
Follow Us:
Kurukshetra Gita Mahotsav: कुरुक्षेत्र में भांगड़ा-कालबेलिया का तहलका! गीता महोत्सव धूम
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra Gita Mahotsav Cultural Performance): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूसरे दिन पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी और पवित्र ब्रह्मसरोवर कला एवं संस्कृति का संगम बना रहा। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब व उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के कलाकारों की प्रस्तुतियों से ब्रह्मसरोवर के घाट गूंज उठे।

सुबह से देर शाम तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिनका पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को छुट्टी के चलते उमड़ी भीड़ से देशभर से आए शिल्पकारों के चेहरे भी बेहतर कारोबार की उम्मीद से खिले रहे।

ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक लेकर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से छह प्रदेशों के कलाकार पहुंचे हैं। महोत्सव में 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एनजेडसीसी के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए चार बैचों में महोत्सव के शेड्यूल को बांटा गया है ताकि पर्यटकों का लगातार भरपूर मनोरंजन किया जा सके।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

इन राज्यों के कलाकारों ने बिखेरे जलवे

महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश के 15 कलाकारों ने लुड्डी नृत्य व गिद्दा, राजस्थान के 11 कलाकारों ने कालबेलिया, लांगा गायन व भवई नृत्य की प्रस्तुति दी, जम्मू-कश्मीर के 15 कलाकारों ने डोगरी व जागरना, पंजाब के 15 कलाकारों ने भांगड़ा, जिंदवा व झूमर और उत्तराखंड के 15 कलाकारों ने छपेली, गसीयारी नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 13 कलाकारों ने मानरा नृत्य व अवध की होली से समा बांधा। पंजाब से बाजीगर ग्रुप और राजस्थान के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं जिसे देख पर्यटक गदगद हो उठे। मुख्य कार्यक्रम शुरू होने तक महोत्सव के दौरान 101 कलाकार ब्रह्मसरोवर की फिजा में कला एवं संस्कृति के रंग बिखरेंगे।

1 से 5 दिसंबर तक ये कलाकार भरेंगे रंग

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि चौथे बैच में कलाकार 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे जिनमें पंजाब के कलाकार झूमर, जम्मू-कश्मीर के कलाकार धमाली और पंजाब का बाजीगर ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देगा। इस प्रकार चारों बैचों में लगभग 450 कलाकार अपनी सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे।

व्हाट्सएप पर 'No' लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट | whatsapp-no-reply-scam-cyber-fraud-alert-police-warning-safety-tips
व्हाट्सएप पर ‘No’ लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

25 से 29 नवंबर तक ये रहेंगी प्रस्तुतियां

महोत्सव में 25 नवंबर से 29 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के कलाकार झमकदा, उत्तराखंड के कलाकार बरसाना की होली व ठाडिया चौफला, महाराष्ट्र के कलाकार सोंगी मुखवाटे, त्रिपुरा के कलाकार होजागिरी, छत्तीसगढ़ के कलाकार पांथी, गौड मारिया व पांडवानी गायन, जम्मू-कश्मीर के कलाकार राउफ और पंजाब के कलाकार गतका की प्रस्तुतियां देंगे।

तीसरा बैच 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक रहेगा जिसमें उत्तर प्रदेश के कलाकार डेदिया, मध्यप्रदेश के कलाकार गुडुम बाजा, लद्दाख के कलाकार जबरो व फ्लावर डांस, गुजरात के कलाकार गरबा, झारखंड के कलाकार पुरलिया चाहु, मणीपुर के कलाकार पूंग चूलम, ढोल चूलम व थांगाटा, सिक्किम के कलाकार तमांग सेलो व नेपाली नृत्य, ओडिसा के कलाकार घुगकुडु व संबलपुरी नृत्य और मेघालय के कलाकार वांगला नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment