ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lava Agni 4 कल भारत में धमाकेदार लॉन्च! 30K से कम में मिलेगा iPhone जैसा एक्शन बटन

On: नवम्बर 20, 2025 5:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
Lava Agni 4 कल भारत में धमाकेदार लॉन्च! 30K से कम में मिलेगा iPhone जैसा एक्शन बटन
Join WhatsApp Group

Lava Agni 4 launches in India tomorrow see feachers and price; अगर आप नया स्मार्टफोन लाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। देसी कंपनी लावा अपने फैंस को सरप्राइज देने वाली है। कल यानी 21 नवंबर 2025 को लावा अग्नि 4 लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही ये फोन सोशल मीडिया पर छा गया है। वजह? इसका किलर डिजाइन और फीचर्स, जो मिड-रेंज में कमाल कर देंगे।

Lava Agni 4

लावा अग्नि 4 स्टाइलिश लुक के साथ इंडियन मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है। डिजाइन के अलावा इसमें ऐसे स्पेक्स हैं, जो इसे बेस्ट चॉइस बना देंगे। अगर आपका बजट मिड-रेंज का है, तो ये फोन आपकी लिस्ट में टॉप पर आ सकता है।

लावा अग्नि 4 का डिजाइन देखते ही दिल जीत लेगा। इसमें मेटल फ्रेम बॉडी मिलेगी, जो प्रीमियम फील देगी। रियर साइड पर ऊपर हॉरिजॉन्टल पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जो फोन को सुपर अट्रैक्टिव लुक देता है। मिनिमल और क्लीन डिजाइन के साथ राउंडेड कॉर्नर्स हैं, जिससे गेमिंग या लंबे यूज के दौरान ग्रिप जबरदस्त रहेगी।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

इस फोन में iPhone जैसा एक्शन बटन भी होगा, जो इसे फ्लैगशिप लेवल पर ले जाता है। ये कस्टमाइजेबल बटन है – आप अपनी पसंद की चीजें सेट कर सकते हैं। जैसे कैमरा, टॉर्च, रिकॉर्डिंग या कोई ऐप को वन-क्लिक एक्सेस दें। अभी ये फीचर सिर्फ हाई-एंड फोन्स में ही मिलता था, लेकिन लावा इसे मिड-रेंज में ला रहा है।

Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स

लावा के इस धांसू फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है – स्मूद स्क्रॉलिंग और वीडियो एक्सपीरियंस कमाल का।

परफॉर्मेंस की बात करें तो MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर पावर देगा, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में कोई झिझक नहीं करेगा।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

फोटोग्राफी लवर्स के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप है – 50MP का मेन सेंसर शार्प पिक्स कैप्चर करेगा, साथ में 8MP का सेकंडरी कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो क्लियर शॉट्स देगा।
रैम 8GB तक और स्टोरेज 256GB तक मिल सकती है, ताकि सब कुछ स्मूद चले।

बैटरी 5000mAh की है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी – फुल चार्ज जल्दी, लंबा बैकअप।
और हां, ये फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर चलेगा, क्लीन और अपडेटेड एक्सपीरियंस के साथ।
तो कल लॉन्च का इंतजार करें और देखें ये फोन कैसे मार्केट हिला देगा!

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment