ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lava Shark 2: iPhone जैसा प्रीमियम लुक कम कीमत में! अक्टूबर लॉन्च से पहले देखें ये धांसू फीचर्स

On: October 4, 2025 6:33 AM
Follow Us:
Lava Shark 2: iPhone जैसा प्रीमियम लुक कम कीमत में! अक्टूबर लॉन्च से पहले देखें ये धांसू फीचर्स
Join WhatsApp Group

Lava Shark 2 lounch october see feachers: दिल्ली : अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। लावा ने मई के महीने में भारतीय बाजार में Lava Shark को पेश किया था। अब कंपनी अपने फैंस के लिए इसका अपडेटेड वेरिएंट Lava Shark 2 लाने जा रही है।

अगर आप लो बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा ने Lava Shark 2 को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और यूट्यूब चैनल पर टीज करना शुरू कर दिया है।

लावा अक्टूबर में ही Lava Shark 2 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 19 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन का पूरे डिजाइन का खुलासा हो गया है। वीडियो टीजर से इस स्मार्टफोन में मिलने वाले कई सारे फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट को अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन अब जब टीजर रिलीज हो चुका है तो उम्मीद है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Vitamin D Day: सूरज की किरणों में नहीं होता सीधा विटामिन डी, जानिए त्वचा के भीतर कैसे एक्टिव होता है असली खेल
Vitamin D Day: सूरज की किरणों में नहीं होता सीधा विटामिन डी, जानिए त्वचा के भीतर कैसे एक्टिव होता है असली खेल

Lava Shark 2 4G का डिजाइन

Lava Shark 2 के डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन रियर पैनल से एकदम iPhone की तरह दिखने वाला है। अगर आप कम कीमत में प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो लावा शार्क 2 में आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। इसके फ्रंट में आपको U शेप वाली वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिलेगी। स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन होगी और चारों तरफ हल्के बेजल्स भी होंगे।

रियर पैनल से यह स्मार्टफोन आपको iPhone 16 Pro Max की तरह दिखाई देगा। कंपनी ने iPhone की तरह का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। कैमरा मॉड्यूल में आपको तीन कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश लाइट भी मिलेगी।

कैमरा सेटअप में आपको 50MP AI वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन के राइट साइड में आपको वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन दिया गया है। इसके लेफ्ट साइड में आपको सिम स्लॉट दिया गया है। इसके बॉटम साइड में आपको USB टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

Railway Rules 2026: बिना टिकट सफर अब पड़ेगा भारी, 1 जुलाई से रेलवे वसूलेगा 500 रुपये न्यूनतम जुर्माना
Railway Rules 2026: बिना टिकट सफर अब पड़ेगा भारी, 1 जुलाई से रेलवे वसूलेगा 500 रुपये न्यूनतम जुर्माना

Lava Shark 2 4G के फीचर्स

आपको बता दें कि Lava Shark 2 4G पिछले दिनों कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुका है। लीक्स से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन बाजार में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। इसमें यूजर्स को 4GB की रैम और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें आपको 6.7 इंच की फुल HD स्क्रीन मिलेगी जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

Lava Shark 2 4G के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें डेप्थ सेंसिंग सेंसर भी हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसमें 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में सीधी टक्कर Samsung Galaxy F07 से होने वाली है।

Instagram Update: अब एक पोस्ट में हर फोटो का होगा अलग कैप्शन, यूजर्स को मिला नया फीचर
Instagram Update: अब एक पोस्ट में हर फोटो का होगा अलग कैप्शन, यूजर्स को मिला नया फीचर

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment