ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mount Manirang पर तिरंगा लहराकर सूर्य नमस्कार! महेश ने रचा विश्व रिकॉर्ड

On: अगस्त 29, 2025 9:04 अपराह्न
Follow Us:
Mount Manirang पर तिरंगा लहराकर सूर्य नमस्कार! महेश ने रचा विश्व रिकॉर्ड
Join WhatsApp Group

Mount Manirang Surya Namaskar (करनाल) : निफा हिसार शाखा के प्रधान और युवा योगी महेश कुमार ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए माउंट मणिरंग (6593 मीटर / 21631 फीट) पर चढ़ाई कर सूर्य नमस्कार के माध्यम से एक नया वल्डं रिकार्ड बनाया है। मणिरंग भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर जिले और लाहौल और स्पीति जिले की सीमा पर खड़ा एक पर्वत है।

यह 6593 मीटर ऊंचा पर्वत हिमाचल प्रदेश के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश का सर्वोच्च पर्वत 6816 मीटर ऊंचा रेओ पुरग्यिल है। इसके समीप मणिरंग दर्रा है, जो आधुनिक यातायात आने से पहले स्पीति घाटी और किन्नौर के बीच व्यापारिक मार्ग था। हिसार के आर्य नगर निवासी महेश ने बारिश और खराब मौसम के बीच अपनी चढ़ाई 17 अगस्त को शुरू की और 18 अगस्त को बेस कैंप में पहुंचे 25 अगस्त को उन्होंने माउंट मणिरंग पर देश का झंडा तिरंगा लहरा दिया।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

अभियान के लिए निकले कुल 25 पर्वतारोहियों में से महेश कुमार हरियाणा से एक मात्र प्रतिभागी था, जिसने अपने धैर्य और कठिन अभ्यास के बाद यह सफलता हासिल की। माउंट मणिरंग पर तिरंगा लहराने के साथ निफा के सिल्वर जुबली लोगो को भी प्रदर्शित किया और संस्था का प्रति अपने लगाव और जुड़ाव का परिचय दिया।

पूरे बदन को कंपकपाने वाली माइनस 7 डिग्री तापमान में महेश ने सूर्य नमस्कार करके भारतीय योग के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को दुनिया के सामने रखा। इतनी ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार करने वाले वह पहले पर्वतारोही बन गए हैं। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, राष्ट्रीय प्रधान डा. अश्विनी शेट्टी महेश कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment