ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mappls App Features: Google Maps को पीछे छोड़ा – जानें Mappls के 13 कमाल के फीचर्स

On: October 14, 2025 6:11 AM
Follow Us:
Mappls App Features: Google Maps को पीछे छोड़ा – जानें Mappls के 13 कमाल के फीचर्स
Join WhatsApp Group

Mappls App Features in hindi top :पिछले कुछ दिनों से भारतीय टेक वर्ल्ड में स्वदेशी ऐप्स का बोलबाला है। चाहे Zoho का Arratai मैसेजिंग ऐप हो या Zoho Mail, इनका क्रेज अभी भी बरकरार है। अब इसी कड़ी में एक नया स्वदेशी ऐप सुर्खियों में छाया हुआ है। Zoho Mail के बाद Mappls ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

ये नेविगेशन ऐप Google Maps को कई मोर्चों पर कड़ी टक्कर दे रहा है। इसमें Google Maps से करीब 13 अलग-अलग फीचर्स हैं, जो आपकी जिंदगी को काफी आसान बना देंगे।

सबसे पहले ये जान लें कि Mappls को MapmyIndia ने बनाया है। लुक और फीचर्स के मामले में ये Google Maps को बराबरी की टक्कर देता है। इस स्वदेशी मैप में ढेर सारे एडवांस फीचर्स हैं, जो यूजर्स को सटीक दिशा-निर्देश, लाइव ट्रैफिक अपडेट और रीयल-टाइम लोकेशन शेयरिंग जैसी सुविधाएं देते हैं।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

Mappls Pin फीचर: पता शेयर करने का नया तरीका Mappls App Features

Mappls की सबसे खासियत ये है कि ये भारतीय डेटा पर चलता है, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। इसका सबसे धांसू फीचर है Mappls Pin। इसकी मदद से मैप किसी भी एड्रेस को एक स्पेशल कोड में बदल देता है। इससे लंबे-चौड़े पते या अनजान जगह को याद रखने की परेशानी खत्म हो जाती है। Google Maps में ऐसा कुछ नहीं मिलता। बस अपना पिन कोड किसी को भेज दो, पूरा पता शेयर हो जाएगा।

Mappls RealView फीचर: 360 डिग्री का जादू

Mappls का एक और कमाल का फीचर है RealView। इससे आप किसी भी लोकेशन को 360 डिग्री पैनोरमिक व्यू में देख सकते हैं। घर बैठे किसी भी जगह को रीयल लुक के साथ वर्चुअली घूम आइए। ये Google Maps के Street View जैसा है, लेकिन भारतीय सड़कों का कवरेज इसमें कहीं ज्यादा बेहतर है।

डेटा प्राइवेसी फीचर्स: आपका डेटा भारत में ही सुरक्षित

Google Maps का डेटा ग्लोबल सर्वर्स पर स्टोर होता है, लेकिन Mappls का सारा डेटा भारत के अंदर ही रखा जाता है। इससे यूजर्स का डेटा भारतीय बॉर्डर में ही प्रोसेस होता है, कोई प्राइवेसी रिस्क नहीं। ऊपर से, सड़कों का नेटवर्क, नई कॉलोनियां और गलियों की जानकारी को ये ऐप बहुत तेजी से अपडेट करता रहता है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

EV चार्जिंग फीचर: इलेक्ट्रिक वाहन वालों की जान

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल है, तो Mappls आपके लिए बेस्ट है। इसमें EV चार्जिंग स्टेशनों की रीयल-टाइम लोकेशन मिलती है। साथ ही, सड़क पर गड्ढे, ट्रैफिक जाम या खतरनाक मोड़ों को स्पेशल तरीके से हाईलाइट किया जाता है। इससे सेफ ड्राइविंग आसान हो जाती है। कुल मिलाकर, ये ऐप भारतीय ड्राइविंग कंडीशंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

मल्टी-फ्लोर नेविगेशन फीचर: हाई-राइज बिल्डिंग्स में आसानी

मेट्रो शहरों में ऊंची इमारतें आम हैं। Mappls में मल्टी-फ्लोर नेविगेशन फीचर है, जो अपार्टमेंट्स, शॉपिंग मॉल्स, ऑफिस कॉम्प्लेक्स या हॉस्पिटल्स में सही फ्लोर तक पहुंचने में मदद करता है। समय बर्बाद किए बिना सीधे सही जगह पहुंच जाइए।

टोल सेविंग और रूट ऑप्टिमाइजेशन: पैसे और समय की बचत

Mappls में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप से टोल प्लाजा और टैक्स की रीयल-टाइम जानकारी मिलती है। ये फीचर बताता है कि कौन सा रूट टोल-फ्री है। इससे न सिर्फ पैसे बचते हैं, बल्कि छोटे रूट्स की भी डिटेल्स मिल जाती हैं।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

Mappls में मिलेंगे ये भी फीचर्स

Mappls में ऊपर बताए फीचर्स के अलावा सेफ्टी अलर्ट, डिजिटल एड्रेसिंग, रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट, ट्रैकिंग और शेयरिंग, कस्टमाइजेबल रूट्स, डेटा सॉवरेन्टी और ऑफलाइन मैप्स जैसे कई काम के फीचर्स हैं। ये सब मिलाकर कुल 13 यूनिक फीचर्स Google Maps से अलग बनाते हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment