ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Metro security check: सुरक्षा जांच में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती को प्राथमिकता

On: जून 2, 2025 2:50 अपराह्न
Follow Us:
Metro security check: सुरक्षा जांच में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती को प्राथमिकता
Join WhatsApp Group

Metro security check Special facility for special passengers in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहयोग से सभी मेट्रो स्टेशनों पर कुछ विशेष वर्ग के यात्रियों के लिए सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) में प्राथमिकता देने की शुरुआत की है।

इस वर्ग में शामिल यात्रियों जैसे कि दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशु के साथ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और घायल व्यक्तियों को मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच में वरीयता मिलने से काफी सहूलियत होगी। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इन यात्रियों को सहज और सहूलियत भरी यात्रा का अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे आराम से सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से गुजर सकें।

Metro security check: दस्तावेज मांग सकते हैं सुरक्षाकर्मी

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

ऐसी प्राथमिकता (वरीयता) वाली तलाशी व्यवस्था लागू करके डीएमआरसी ने एक बार फिर से यह प्रयास किया है कि मेट्रो सिस्टम सभी के लिए अत्यधिक सुलभ, समावेशी और सहानुभूतिपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

दयाल ने बताया कि इस सुविधा के लिए पात्रता के संबंध में किसी भी प्रकार का संदेह या विवाद की स्थिति में सुरक्षाकर्मी यात्रियों की स्थिति को सत्यापित करने के लिए उनसे प्रासंगिक दस्तावेज दिखाने का अनुरोध कर सकते हैं।

डीएमआरसी तलाशी में प्राथमिकता जैसी पहल को लागू करने और खास किस्म के यात्रियों को सहूलियत देने तथा आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने के लिए सीआईएसएफ और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

दयाल के मुताबिक, डीएमआरसी ने सहानुभूतिपूर्ण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीटों सहित मेट्रो सिस्टम में यात्रा के आरंभ से लेकर गंतव्य तक हर प्रकार की सहूलियत प्रदान करने को सदैव प्राथमिकता दी है। डीएमआरसी के सभी परिसर यात्रियों के अनुकूल हैं, जिनमें स्पर्शनीय पथ, व्हीलचेयर और अन्य सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं, ताकि उन्हें निर्बाध यात्रा का अनुभव मिल सके।

इस कदम के साथ डीएमआरसी ने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक कारगर बनाते हुए देशभर में सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने का कार्य किया है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment