ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Motorola Edge 60 Neo Launch: मोटोरोला का धमाका: 7000mAh बैटरी वाले Moto G06 पावर के साथ 3 नए फोन लॉन्च!

On: September 7, 2025 6:45 AM
Follow Us:
Motorola Edge 60 Neo Launch: मोटोरोला का धमाका: 7000mAh बैटरी वाले Moto G06 पावर के साथ 3 नए फोन लॉन्च!
Join WhatsApp Group

Motorola Edge 60 Neo Launch: Motorola’s blast: 3 new phones launched with Moto G06 power with 7000mAh battery!: नई दिल्ली: मोटोरोला ने स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाल मचा दिया है। कंपनी ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित IFA 2025 में एक साथ कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए।

इवेंट में मोटोरोला ने तीन धांसू फोन पेश किए, जिनमें Motorola Edge 60 Neo, Moto G06 और Moto G06 Power शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी ने 7000mAh की दमदार बैटरी का सपोर्ट दिया है। अगर आप फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास कई नए ऑप्शन आ गए हैं। आइए, इनकी पूरी डिटेल जानते हैं।

Motorola Edge 60 Neo Motorola Edge 60 Neo Launch

आपको बता दें कि कंपनी ने अभी इन लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, जल्द ही इसकी जानकारी शेयर कर सकती है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

Motorola Edge 60 Neo में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा, इसमें लेटेस्ट Moto AI फीचर्स भी मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है।

Motorola Edge 60 Neo में पैंटोन सर्टिफाइड फ्रॉस्टबाइट, ग्रिसेली और Poinciana कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है।

आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के साथ चलेगा। इसमें 5200mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 68W के चार्जर से फटाफट चार्ज कर सकेंगे। मोटोरोला के इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Motorola Edge 60 Neo के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिसमें 50+13+10 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

Moto G06 Power और Moto G06

अब अगर आप बजट सेगमेंट में नया फोन लेने वाले हैं, तो Moto G06 और Moto G06 Power दो नए ऑप्शन आपके लिए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है।

दोनों फोन्स में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन है। आउट ऑफ द बॉक्स इन पर एंड्रॉयड 15 और Hello UI का सपोर्ट मिलेगा।

Moto G06 Power में 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Moto G06 में 5200mAh बैटरी है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों फोन्स में मोटोरोला ने 3.5mm जैक का सपोर्ट भी दिया है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment