ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

New Aadhaar App: फोन पर बायोमैट्रिक लॉक, मास्क्ड ID, फैमिली कार्ड – फोटोकॉपी भूल जाओ!

On: November 10, 2025 12:39 PM
Follow Us:
New Aadhaar App: फोन पर बायोमैट्रिक लॉक, मास्क्ड ID, फैमिली कार्ड – फोटोकॉपी भूल जाओ!
Join WhatsApp Group

New Aadhaar App: नई दिल्ली : न्यू आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च हो गया है, जिसमें यूजर्स को कई नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और ईजी एक्सेस मिलेगा। स्मार्टफोन में इस ऐप को इंस्टॉल करके कई काम को घर बैठे किया जा सकता है। यह एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए जारी हो गया है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

न्यू आधार ऐप लॉन्च हो गया है। इस ऐप की मदद से कई नए फीचर्स मिलेंगे और सिक्योरिटी भी बेहतर होगी। इसकी जानकारी खुद Aadhaar (@UIDAI ) अकाउंट ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है। इस ऐप का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। न्यू आधार ऐप आने के बाद हर जगह आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

New Aadhaar App

पोस्ट के मुताबिक, New Aadhaar App में नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें सिक्योरिटी इनहेंस्ड, ईजी एक्सेस और पूरी तरह से पेपर लेस एक्सपीरियंस होगा। साथ ही पोस्ट में Android और iOS यूजर्स को न्यू आधार ऐप डाउनलोड करने का लिंक भी प्रोवाइड किया गया है।

प्ले स्टोर पर न्यू आधार ऐप के फीचर्स की जानकारी दी है और फोटो को लिस्टेड किया है। फोटो में दिखाया गया है कि मोबाइल ऐप पर ही आधार कार्ड को दिखाया जा सकेगा। इसमें डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर की सिक्योरिटी को बेहतर किया है। डेट ऑफ बर्थ का सिर्फ ईयर और आधार नंबर के लास्ट चार डिजिट नजर आएंगे।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

आधार ने किया पोस्ट

बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे
न्यू आधार ऐप की मदद से मोबाइल से ही आधार नंबर होल्डर्स बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे। इसके लिए सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा। मोबाइल ऐप पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के भी दो ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें एक फुल आईडी डिटेल्स और दूसरा मास्क्ड आईडी डिटेल्स है।

फैमिली के लिए भी यूजफुल

न्यू आधार ऐप के अंदर फैमिली मेंबर्स के आधार कार्ड नंबर को भी एक ही डिवाइस में रखा जा सकता है, जिसकी जानकारी ऐप स्टोर पर दी है। इसके लिए आधार नंबर होल्डर्स को फिजिकल कॉपीज लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। सेफ्टी के लिए फेस ऑथेंटिकेशन का यूज किया जाएगा।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

आधार कार्ड क्या होता है?

आधार कार्ड भारत सरकार की तरफ से जारी किए जाने वाला यूनिक आईडी नंबर है। इस नंबर को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) तैयार करता है। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है और यही नंबर हर एक भारतीय की अलग-अलग पहचान की जानकारी देता है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment